फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The work of filling the pits of other roads including the highway started, relief to the drivers

हाईवे समेत अन्य सड़कों के गड्ढे भरे जाने का काम शुरू, वाहन चालकों को राहत

Mon, 31 Oct 2022 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
The work of filling the pits of other roads including the highway started, relief to the drivers
शहर से लेकर जीटी रोड और हाईवे की सड़कों में वाहन चालकों को दर्द दे रहे गहरे गड्ढों से अब निजात मिलेगी । मुख्यमंत्री के बाद लोक निर्माण मंत्री की कड़ी नाराजगी के बाद हाईवे पर एनएचआई से जुड़े अफसरों ने गड्ढों को चिह्नित करते हुए उनकी मरम्मत कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ से लेकर बुलंदशहर सीमा तक अभियान चलाकर हो रहे गड्ढों को भरवाया जा रहा है। हाईवे, जीटी रोड के अलावा शहर की तमाम सड़कों का इन दिनों बुरा हाल है । सड़कों में हो रहे गड्ढे लगातार हादसों का सबब बन रहे हैं। बारिश के बाद हालात और भी बदतर हो गए हैं । ऐसे में वाहन चालक लगातार इन गड्ढों से परेशान हैं और यह गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

इनके चलते वाहनों में भी काफी नुकसान हो रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेस वे पर जिले में बौनेर से लेकर खुर्जा बॉर्डर तक करीब 35 किमी का हिस्सा है । सड़क में बारिश के बाद अनगिनत गड्ढे हो गए हैं। हाईवे पर दौरऊ मोड़, टोल प्लाजा, सोमना मोड़, बरौली मोड़, रिलायंस पेट्रोल पंप, पला सल्लू, बीधानगर, भरतरी, भांकरी, भुकरावली, खेरेश्वर चौराहा, मथुरा बाईपास, सासनीगेट कट आदि स्थानों पर कई-कई फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचआई से जुड़े अफसरों ने अब इन गहरे गड्ढों की मरम्मत कराना शुरू कर दिया है। अफसरों के अनुसार हाईवे और जीटी रोड पर अभियान गड्ढा मुक्त होने तक जारी रहेगा । उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभिंयंता योगेश कुमार ने बताया कि शहर से लेकर देहात क्षेत्र की करीब 140 से अधिक सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढों को भरने का काम शुरू हो गया है, जल्द ही सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed