फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The wedding procession returned without the bride if the hospitality was not provided.

Aligarh News: खातिरदारी नहीं हुई तो बिन दुल्हन लौटी बरात

Sun, 26 Apr 2026 02:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The wedding procession returned without the bride if the hospitality was not provided.
गांव बिलौठी में शुक्रवार की रात को एक शादी समारोह में बरातियों की खातिरदारी न होने पर बात बिगड़ गई। कार्यक्रम में दूल्हा और दुल्हन पक्ष में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। आखिर में बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।
विज्ञापन


पनैठी पुलिस चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया है कि गांव में एक लड़की की बरात थाना गोंडा के गांव पीपली से आई थी। समारोह में सभी लोग शादी के कार्यक्रम में शामिल हुए। घर में गीत गाए जा रहे थे। गांव में बरात पहुंचने के बाद रात में करीब नौ बजे चढ़त शुरू हुई। घुड़चढ़ी के दौरान जैसे ही बराती कार्यक्रम स्थल पर लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंचे तो कहासुनी हो गई। आरोप है कि लड़का पक्ष के एक युवक ने शराब के नशे में लड़की पक्ष के ऊपर बरात की ठीक से खातिरदारी न करने की बात कहते हुए अभद्रता कर दी। इस पर लड़की पक्ष के युवक भी नाराज हो गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने झगड़ा शांत कराया। गुस्साए दोनों पक्ष शादी करने से इन्कार करने लगे। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गांव के प्रमुख लोगों ने दोनों पक्षों को काफी समझाया, लेकिन दोनों शादी करने के लिए राजी नहीं हुए। हालांकि, शादी में हुए खर्च के रुपये देने पर दोनों में राजीनामा हो गया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed