{"_id":"6552741b664b45c13b0aea34","slug":"the-wall-of-sdrum-built-with-crores-of-rupees-broken-aligarh-news-c-117-1-sali1021-276-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ऐशड्रम की दीवार टूटी, 80 करोड़ से हुई थी तैयार, सहकार्यदायी कंपनी पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ऐशड्रम की दीवार टूटी, 80 करोड़ से हुई थी तैयार, सहकार्यदायी कंपनी पर होगी कार्रवाई
Tue, 14 Nov 2023 03:47 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 03:47 PM IST
सार
हरदुआगंज तापीय परियोजना द्वारा तैयार एसड्रम की दीवार टूट गई। इसे बनाने में अनुमानित 80 करोड़ रूपये लगे। कंपनी तोशीबा ने सहकार्यदायी कंपनी इन विराल्ड को इसे बनाने का काम दिया था। टूटी दीवार की रिपार्ट तैयार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
महाप्रबंधक का घेराव करते ग्रामीण
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरदुआगंज तापीय परियोजना द्वारा तैयार किया गए एसड्रम की दीवार 13 नवंबर को टूट गई। 660 मेगावाट का निर्माण कर चुकी कंपनी तोशीबा ने सहकार्यदायी कंपनी इन विराल्ड को एसड्रम बनाने का कार्य सौंपा था। इसकी अनुमानित लागत 80 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
स्थानीय किसानों ने कंपनी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि खराब गुणवत्ता की सामग्री प्रयोग करने से दीवार टूट गई है। दीवार का निर्माण सीमेंट ईंटों से किया जाना था, लेकिन इसे राख की ईंटों से बनाया गया। इससे उनकी फसलों और स्वास्थ्य को बड़ा नुकसान होगा।
विज्ञापन
दीवार टूटने की जानकारी मुख्य महा प्रबंधक सुनील कुमार को हुई, तो वह मौके पर पहुंचे। किसानों ने उनका घेराव करते हुए कार्रवाई की मांग की। सुनील कुमार ने बताया कि इसकी रिपोर्ट तैयार कराकर कंपनी के आला अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मनोज कुमार, सुरेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, सुमित, बन्टी, ब्रजेश कुमार, कुलदीप भारती, सुशील पण्डित, हेमेन्द्र पाल सिंह, रमेश चन्द्र, बनवारी दास, विजयपाल, हरपाल, राकेश भारती आदि दर्जनों किसान मौजूद थे।
विज्ञापन