फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The villagers and the victim's classmates confirmed the allegations against the headmaster

Aligarh News: प्रधानाध्यापक पर लगे आरोपों की ग्रामीणों व पीड़िता की सहपाठी छात्राओं ने की पुष्टि

Tue, 02 Sep 2025 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 02 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The villagers and the victim's classmates confirmed the allegations against the headmaster
पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा कक्षा सात की एक छात्रा से छेड़खानी की घटना के बाद से ग्रामीण अपनी बच्चियों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। सोमवार को बीएसए गांव में पहुंचे और घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों और पीड़िता की सहपाठी छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर लगे आरोपों की पुष्टि की।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह ग्रामीणों को बताया कि आरोपी प्रधानाध्यापक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। विभाग ने भी उसे निलंबित कर दिया है। उसकी जगह सहायक अध्यापक नरेश कुमार शर्मा को प्रधानाध्यापक का चार्ज सौंप दिया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की आप अपने बच्चों को स्कूल भेजिए, हम आपके साथ हैं।
विज्ञापन


दरअसल, गत 23 अगस्त गोधा थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया था। पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी प्रधानाध्यापक शकील बाबू को जेल भेज दिया था। बेसिक शिक्षा विभाग ने भी उसे निलंबित कर दिया है। घटना से ग्रामीणों में गुस्सा है और विद्यालय में पढ़ने वाली 27 छात्राओं को उन्होंने स्कूल भेजना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला में यह मामला प्रकाशित होने के बाद डीएम ने बीएसए को गांव में जाकर जानकारी करने के लिए कहा था, सोमवार को बीएसए खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मुद्गल के साथ स्कूल में पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण भी वहां पहुंच गए, उनके साथ पीड़िता के साथ पढ़ने वाली कुछ छात्राएं भी पहुंची और प्रधानाध्यापक की करतूतों की जानकारी दी।


बीएसए राकेश कुमार सिंह का कहना है कि उन्होंने स्कूल जाकर पूछताछ की है। जो आरोप ग्रामीणों ने लगाए हैं, वह जांच में सही पाए गए हैं। आरोपी के खिलाफ जो यथोचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed