फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The village headman alleged mental harassment and fraud.

Aligarh News: ग्राम प्रधान ने लगाया मानसिक उत्पीड़न और धोखाधड़ी का आरोप

Sun, 15 Mar 2026 01:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
The village headman alleged mental harassment and fraud.
टप्पल ब्लॉक की ग्राम पंचायत निगुना सिगुना के ग्राम प्रधान कपिल कुमार ने गांव के ही एक व्यक्ति और उसके साथियों पर मानसिक उत्पीड़न, धोखाधड़ी और जान से मारने की साजिश का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। प्रधान ने अधिकारियों से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन


प्रधान ने बताया कि गांव निवासी नरेंद्र सिंह उर्फ निरंजन सिंह जो वर्तमान में गाजियाबाद में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि नरेंद्र सिंह के छोटे भाई तेजवीर सिंह, जो भारतीय सेना में कार्यरत थे। कुछ समय पहले सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। आरोप है कि सरकार द्वारा तेजवीर सिंह की माता और पत्नी के लिए भेजी गई। करीब 80 लाख रुपये की सहायता राशि को नरेंद्र सिंह ने अपनी माता के माध्यम से निकलवाकर निजी खर्च में उपयोग कर लिया। तेजवीर सिंह के नाम पर मौजूद जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी बेच दिया गया और उसकी रकम भी हड़प ली गई। कपिल कुमार का कहना है कि जब उन्होंने मृतक की पत्नी को उसका हक दिलाने की कोशिश की तो नरेंद्र सिंह ने उनके खिलाफ झूठी शिकायतें करना शुरू कर दिया। हालांकि नरेंद्र सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने जो शिकायतें और आरटीआई लगाई हैं, उनका जवाब अब तक ग्राम प्रधान या अधिकारियों द्वारा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed