{"_id":"58adf86b4f1c1b0953b25722","slug":"the-third-focus-is-on-worship-of-trinetra-mahashivratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रिः त्रिनेत्र के पूजन पर तीसरी निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रिः त्रिनेत्र के पूजन पर तीसरी निगाहें
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Thu, 23 Feb 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
Amit wonderful enthusiasm for saving
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि कल धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। रामघाट रोड पर नरौरा, रामघाट, राजघाट से लेकर श्रीे खेरेश्वर और श्री अचलेश्वर धाम तक कांवड़ियों की रुनझुन सुनाई दे रही है। कांवड़ियों की सेवा में 100 से अधिक छोटे बड़े शिविर लगे हैं। जहां पांव दबाने से लेकर दवाई और खाने से लेकर आराम करने तक की सभी व्यव्स्थाएं हैं। पूरे शहर में भजन कीर्तन हो रहे हैं। प्रमुख मंदिरों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर में कुल 24 कैमरे श्रद्धालुओं पर नजर रखेंगे। इसमें से 16 स्थाई हैं तथा आठ अस्थाई तौर पर लगाए गए हैं। श्री खेरेश्वर महादेव दाऊजी महाराज समिति के अध्यक्ष ठा. सत्यपाल सिंह, महामंत्री ऋषिओम शर्मा एवं कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि फोर्स की कमी के कारण उन्होंने अपने 200 कार सेवकों की ड्यूटी लगाई है। जो कि शिवरात्रि पर व्यवस्थाएं संभालेंगे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था में फोर्स तैनात करने की मांग की है। पूर्व में आरएएफ, पीएसी के साथ लोकल पुलिस भी सुरक्षा में रहती थी, लेकिन इस बार चुनाव के कारण फोर्स की कमी है। इसलिए सभी कार सेवकों को व्यवस्थाएं संभालने के कड़े निर्देश दिए हैं।
इधर, अचलेश्वर महादेव मंदिर में कुल सात सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जो कि मंदिर में प्रवेश करने से लेकर बाहर जाने तक श्रद्धालुओं की पूरी गतिविधियों पर नजर रखेेंगे। अचलेश्वर महादेव सभा के अध्यक्ष किशन गोपाल वार्ष्णेय बताया कि मंदिर राधाकृष्ण मंदिर में सीसीटीवी का कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके साथ ही बैरीकेटिंग का कार्य भी पूरा हो गया है। मंदिर की रंगाई पुताई का काम शिवरात्रि के बाद पुन: शुरु हो जाएगा। अचलेश्वर सेवा समिति द्वारा के महामंत्री अनिल बजाज आज (गुरुवार) की रात नौ बजे से कांवडियों की सेवा, 25 फरवरी की शाम सात बजे श्री शिव पार्वती विवाह, 26 को शोभायात्रा, 27 की दोपहर दो बजे से भंडारा, 28 की सायं सात बजे से सुंदर कांड पाठ होगा।
विज्ञापन
24 घंटे चालू रहेगा कंट्रोल रूम
महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर निगम ने 24 घंटे एक्टिव रहने वाला कट्रोल रूम तैयार किया है। इसमें 24 घंटे तीन शिफ्टों में स्टाफ तैनात रहेगा। इसके अलावा श्रीखेरेश्वर धाम मंदिर मार्ग पर कांवड़ियों के लिए नगर निगम ने मोबाइल टायलेट लगवाए हैं। बुधवार रात नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा स्वयं रामघाट रोड पहुंचे और कांवड़ियों से व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया। बेहतर सफाई और पेयजल व्यवस्था के लिए नगर निगम अधिकारियों ने सुबह से शाम तक मार्गों का निरीक्षण किया। रात में नगर आयुक्त ने कांवरियों से पूछा कि रास्ते में कोई तकलीफ तो नहीं हुई। साथ ही नगर निगम द्वारा की गई सुविधाओं का भरपूर उपयोग के विषय में भी बताया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी और मीडिया प्रभारी डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया कि नगर निगम द्वारा 23 फरवरी की शाम तक सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। खेरेश्वर धाम पर भी फागिंग और मोबाइल टायलेट की व्यवस्था करायी गई है।