फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The team arrived to disconnect the connection, the young man stabbed a nail in his hand

Aligarh News: कनेक्शन काटने पहुंची टीम, युवक ने हाथ में घोंपी कील

Tue, 29 Sep 2026 02:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The team arrived to disconnect the connection, the young man stabbed a nail in his hand
 कनेक्शन काटने पहुंची तो युवक ने हाथ में सुआ कील लगाई। - फोटो : samvad
बकाया बिजली बिल वसूली के लिए पहुंची बिजली विभाग की टीम उस समय हैरान रह गई, जब कनेक्शन काटे जाने पर युवक ने अपने हाथ में सुआनुमा कील घोंप ली। इसके बाद युवक हाथ में कील लगी हालत में खुद ही थाने पहुंच गया।
विज्ञापन

जेई नूर आलम ने बताया है कि सोमवार शाम करीब पांच बजे लाइनमैन विवेक कुमार, गौरव, दानवीर और संजू गांव गोपालपुर पहुंचे। टीम ने सत्यवीर पुत्र छोटेलाल से 42 हजार रुपये का बकाया बिल जमा करने को कहा। आरोप है कि सत्यवीर ने टीम से गाली-गलौज शुरू कर दी। टीम ने कनेक्शन की केबल उतारनी शुरू की तो वह घर के अंदर गया और हाथ में कील घोंप ली। बाद में टीम थाने पहुंची तो सत्यवीर भी वहां आ गया। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। जेई ने तहरीर दी है। थाना प्रभारी रेखा गोस्वामी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed