{"_id":"5f0b0fa88ebc3e63e442ee0b","slug":"the-survey-claimed-1159-samples-record-of-only-357-on-portal-city-office-news-ali2384211169","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर सर्वे में 1159 सैंपल का दावा, पोर्टल पर सिर्फ 357 का रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर सर्वे में 1159 सैंपल का दावा, पोर्टल पर सिर्फ 357 का रिकार्ड
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मलाईदार पदों पर काबिज बाबुओं से लेकर कोविड एल-1 अस्पतालों की दुर्दशा का मुद्दा अभी शांत नहीं हुआ है कि अब कोविड पोर्टल के रिकार्ड को लेकर विभाग में फजीहत होने लगी है । घर-घर सर्वे के दौरान 2216 लक्षणयुक्त व्यक्तियों को चिन्हित कर 1159 का सैंपल कराने का विभाग दावा कर रहा है, जबकि पोर्टल पर सिर्फ 357 का ही रिकार्ड दर्शाया जा रहा है । इसके पीछे फीडिंग की गड़बड़ी सामने आ रही है। डीएम के सामने यह गड़बड़ी आई तो उन्होंने सीएमओ को जल्द से जल्द सुधार के निर्देश दिए हैं । सीएमओ ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए दो दिन के भीतर डाटा में सुधार के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि मेरठ में कोविड मरीजों की शासन की रिपोर्ट और जिलास्तरीय रिपोर्ट को लेकर काफी किरकिरी हुई है । इसके बाद भी अलीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग सबक नहीं ले रहा है । शनिवार को इसकी पोल जिलाधिकारी के सामने खुली तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की। सीएमओ ने बताया कि विशेष सर्विलांस सर्वे में ग्रामीण क्षेत्रों में 49782 तथा शहरी क्षेत्रों में 21355 से अधिक घरों का सर्वे किया जा चुका है । अभी तक 2216 लक्षणयुक्त व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है, जिसके सापेक्ष 1159 सैंपल हुए हैं, जबकि पोर्टल पर सैंपल केवल 357 दिखाई दे रहे हैं। डीएम ने इसका कारण जाना तो फीडिंग की धीमी प्रगति की बात सामने आई। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। सीएमओ के माध्यम से डीएम ने समस्त चिकित्सा अधीक्षक एवं बीसीपीएम को निर्देशित किया कि सैंपल की पोर्टल पर समय से फीडिंग कराई जाए। धीमी प्रगति के लिए कौन उत्तरदायी है। उसकी रिपोर्ट दी जाए।
सर्विलांस टीम ने बिना कार्य किए ही जमा कराई रिपोर्ट
इगलास में तैनात टीम नंबर 13 ने बगैर कार्य किए ही रिपोर्ट को जमा करा दी। इसके साथ ही अन्य टीमों की निगरानी हुई तो सामने आया कि कई टीमें तो फील्ड में जा ही नहीं रहीं हैं। इस संबंध में अपर निदेशक चिकित्सा ने चिकित्सा अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है।