फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The student hostel jumping through failure in love life

प्यार में नाकामी पर छात्र ने हॉस्टल से कूदकर दी जान

Tue, 26 Apr 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Apr 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
The student hostel jumping through failure in love life
मनीष - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
प्यार में नाकामी से क्षुब्ध एक प्रमुख निजी विश्वविद्यालय में पॉलीटेक्निक डिप्लोमा प्रथम वर्ष के छात्र ने रविवार रात हास्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने अपने हाथ की नस भी ब्लेड से काटी।   
विज्ञापन

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र के बोदला रोड आवास विकास कॉलोनी निवासी विजय कुमार का बेटा मनीष कुमार एक प्रमुख निजी विश्वविद्यालय में न्यू बॉयज हास्टल में चौथी मंजिल पर कमरा नंबर 408 में मांट (मथुरा) निवासी दीपक व मोहित के साथ रहता था। रविवार की रात मनीष ने हास्टल के कमरे से बाहर लगी रेलिंग से छलांग लगा दी। विवि प्रशासन ने मनीष को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा। लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाल राजवीर सिंह, एसडीएम रविप्रकाश श्रीवास्तव व फील्ड यूनिट भी मौके पर आई। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि जिन छात्रों के साथ मनीष रहता था वह छुट्टी गए हुए थे। दो दिन से छात्र अवनीश वर्मा पुत्र राधेश्याम निवासी मंगेतपुर थाना अतरौलिया (आजमगढ़) उसके साथ रह रहा था। रविवार की रात 11 बजे तक दोनों छात्रों की बात हुई थी। अवनीश के सोने के बाद वह छत से कूदा था। इंस्पेक्टर के अनुसार इससे पहले उसने एक कागज पर पर जन्म तिथि 4  नवंबर 1998, मृत्यु तिथि 24 अप्रैल 2016, आई एम सॉरी बाबू में अपना एक भी प्रॉमिस पूरा नहीं कर पाया प्लीज मुझे माफ कर दो लिखकर वाट्सएप की डीपी पर अपलोड की थी। छत से कूदने से पहले उसने अपने हाथ की नस काटी है और उसका फोटो किसी को वाट्सएप से भेजा। मगर वह पहुंच नहीं पाया। इसके बाद वह कूद गया। उसके कमरे से मिली उसकी नोट बुक में कई लड़कियों के चित्र बने हैं और अपने नाम को उनके साथ जोड़कर लिखा है। रविवार को उसने एक अन्य छात्र से मेस में खाना खाने के दौरान बात करते हुए कहा था कि मुझे लड़कियों ने प्यार में धोखा दिया है, आज मेरी जिंदगी का आखिरी दिन है, कमरे की दीवार पर भी उसने लड़कियों के नाम लिखे थे। छात्र रात-रात भर सोता नहीं था और मोबाइल पर बात करता था। उसने मनीष गोयल के नाम से अपना फेसबुक एकाउंट बना रखा है। कोतवाल ने बताया कि इससे प्रतीत होता है कि छात्र डिप्रेशन में था और उसने आत्महत्या कर ली। इसके सीसीटीवी फुटेज भी उन्होंने देखे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed