फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The second place in the state increased the value of the city

प्रदेश में दूसरा स्थान बढ़ा शहर का मान

Fri, 05 May 2017 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 05 May 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
The second place in the state increased the value of the city
रेलवे रोड इंद्रा मार्केट से स्वच्छता अभियान में महापौर शकुंतला भारती, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा। - फोटो : Amar Ujala
 गत वर्ष केंद्रीय एजेंसी की ओर से किए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। पहले स्थान पर वाराणसी आया है। अलीगढ़ को यह उपलब्धि हासिल होने से उसका स्मार्ट सिटी के रूप में चयनित होने का दावा और मजबूत हुआ है। देश के 434 शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण कराया गया था। ओवर ऑल राष्ट्रीय स्तर पर  रैंकिंग में अलीगढ़ 145 वें स्थान पर है। आगरा, झांसी, कानपुर, नासिक, जालंधर, रोहतक, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम जैसे शहर अलीगढ़ से पीछे हैं।
विज्ञापन


व्यापारियों संग चलाया स्वच्छता अभियान 
सफाई और जागरूकता के लिए व्यापार मंडल और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। सभी वार्डों में 11 मई तक यह संयुक्त अभियान चलेगा। इस दौरान सभी व्यापारियों और व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने स्वच्छ अलीगढ़ का संकल्प ले रहे हैं। अभियान के पहले दिन महापौर शकुंतला भारती व नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने पहुंचकर व्यापारियों के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के पहले दिन इंद्रा नगर रेलवे रोड से शुरू होकर पत्थर बाजार, सराय हकीम, रसल गंज चौराहा, माल गोदाम, इंद्रा नगर, रेलवे रोड पर अभियान चलाया गया। नगर निगम ने अपने 45 सफ ाई कर्मचारियों,  2 रोबर्ट, 5 ट्रैक्टरों की टीम  लगायी। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि स्वच्छता और अपने शहर को सुंदर बनाने का दायित्व सभी का है। व्यापारियों का नगर निगम के साथ मिलकर अभियान चलाया जाना सराहनीय पहल है। महापौर शकुंतला भारती ने कहा कि नगर निगम और महानगर के व्यापारी एक-दूसरे के पूरक हैं। इस अवसर पर कर अधीक्षक सभापति यादव, कर अधीक्षक राजेश गुप्ता, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा, स्वच्छता निरीक्षक ऋषिपाल यादव, अनिल कुमार, ज्ञान चंद्र वार्ष्णेय आदि शामिल थे। 
विज्ञापन


नगर निगम कर्मी श्रमदान करेंगे
शासन के निर्देश पर छह मई से प्रति माह प्रति शनिवार नगर निगम कर्मचारी सुबह 7 बजे से 9 बजे तक श्रमदान करेंगे। इसके लिए नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने निर्देश दिए हैं।  नगरीय निकाय कार्यालयों को साफ  सुथरा रखा जाएगा। पत्रावलियों का समुचित रखरखाव भी होगा। श्रमदान का कार्यक्रम अनिवार्य होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘प्रदेश में वाराणसी पहले स्थान पर रहा। वह अति विशिष्ठ निर्वाचन क्षेत्र है इसलिए वहां स्वाभाविक रूप से अधिक ध्यान दिया गया होगा। लेकिन आगरा, कानपुर आदि बड़े शहरों को पछाड़ कर अलीगढ़ का दूसरे स्थान की उपलब्धि हासिल करना एक उपलब्धि है। इससे शहर का दावा स्मार्ट सिटी के लिए और मजबूत होगा।’ 
- संतोष कुमार शर्मा नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed