{"_id":"6859b8338ae1e156500773b1","slug":"the-protesting-farmers-took-out-a-procession-and-raised-slogans-aligarh-news-c-2-1-ali1010-714938-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: धरना दे रहे किसानों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: धरना दे रहे किसानों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की
Tue, 24 Jun 2025 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
ग्राम उसरह में धरना दे रहे किसानों ने सोमवार को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए बनी साइट तक जुलूस निकाला और नारेबाजी की। कहा कि जब तक एक प्रोजेक्ट एक रेट नहीं मिलता वह किसी भी कीमत पर निर्माण कार्य नहीं शुरू होने देंगे।
यह किसान ग्राम उसरह में तीन मार्च से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। सोमवार को धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता पाली सिंह व संचालन डॉ. सत्यपाल सिंह ने किया। चौधरी कुलदीप सिंह उर्फ भोली, गौरीशंकर शर्मा, कल्याण सिंह प्रधान, गौतम गुरुजी, सोरन सिंह ने संबोधित किया। कहा कि इस विरोध प्रदर्शन के बावजूद सरकार उनकी बात नहीं सुनती तो भूख हड़ताल, जुलूस और आत्मदाह जैसे कठोर कदम भी उठाने पर वह बाध्य हो सकते हैं। इस दौरान रामवीर सिंह, करुआ सिंह मथुरा, निहाल सिंह, मलखान सिंह मौजूद रहे।