फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The price of milk increased

अलीगढ़ : गर्मी की दस्तक के साथ ही बढ़ गए दूध के दाम

Thu, 03 Mar 2022 12:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
The price of milk increased
सौरभ गुप्ता। - फोटो : CITY OFFICE
गर्मी की दस्तक के साथ ही जिले में दूध के मूल्यों में भी उछाल आ गया है। अमूमन अप्रैल में दूध के मूल्यों पर इजाफा होता था, लेकिन इस साल मार्च में होली से पहले ही इसके मूल्य में करीब चार रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो गया है। वहीं ब्रांडेड दूध पर भी कंपनियों ने दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। इससे इस बार फिर घर की रसोई का बजट बिगड़ने वाला है।
विज्ञापन

गर्मी के आगमन के साथ ही जिले के दूध उत्पादक व कारोबारियों ने इसके दाम में चार रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। दूध से बनने वाले उत्पादों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। देसी घी, पनीर, मावा, क्रीम सहित अन्य उत्पादों में भी 20 से 30 रुपये की वृद्धि हुई है। दूध के काम से जुड़े लोगों का कहना है कि गर्मी आते ही पशु दूध कम देने लगता है। इसलिए बाजार में तेजी आ जाती है। उनका कहना है कि अभी दाम और बढ़ने की संभावना है। शहर के प्रतिष्ठित कारोबारियों की मानें तो अभी उन्होंने मिठाई पर रेट नहीं बढ़ाएं हैं, लेकिन, अगर घी पर ज्यादा तेजी आई तो इसके दाम बढ़ना भी तय हैं।
विज्ञापन

पशुओं द्वारा दूध कम देने का क्या है कारण
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी चंद्रवीर सिंह ने बताया कि अलीगढ़ सहित आसपास के क्षेत्र भैंस व गाय के मामले में अच्छी बेल्ट है। उन्होंने बताया कि भैंस के प्रजनन का समय सर्दी व बारिश के महीने में होता है। ऐसे में प्रजनन के बाद तीन चार माह तक भैंस व गाय अच्छा दूध देती हैं। वहीं गर्मी आते-आते उनकी दूध देने की क्षमता कम हो जाती है। दूसरा कारण है पशुओं को भरपूर चारा न मिलना। किसानों द्वारा फसलों में अधिक दवाइयों का प्रयोग किया जाता है। खेतों में डाई यूरिया का ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। चारे के रूप में उसे पशु खाते हैं। जिससे उनकी दूध उत्पादन की क्षमता कम हो जाती है। इसलिए गर्मियों में दूध महंगा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ सकते हैं मिठाई के दाम
दूध की बढ़ती कीमतों को लेकर मिठाई बाजार भी गर्मा सकता है। सेंटर प्वाइंट स्थित विकास स्वीट्स के संचालक सुरेश बढे़रा ने बताया कि दूध पर तेजी आने से देशी घी के दामों में भी 20 से 30 रुपये का इजाफा हुआ है। पनीर, क्रीम, दही, मावा सभी उत्पादों पर दाम बढ़ गए हैं। अभी तक मिठाइयों पर पैसे नहीं बढ़ाये गए हैं, लेकिन अभी दूध के दामों में और तेजी आएगी। मजबूरन मिठाई के दाम भी बढ़ाने पड़ेंगे।
इन चीजों पर बढ़े दाम
पहले अब
दूध 40 रुपये प्रति लीटर 44 रुपये प्रति लीटर
बढ़िया दूध 46 रुपये प्रति लीटर 50 रुपये प्रति लीटर
पनीर 280 रुपये प्रति किलो 300 रुपये प्रति किलो
देशी घी 490 रुपये प्रति किलो 520 रुपये प्रति किलो
मावा 280 रुपये प्रति किलो 300 रुपये प्रति किलो
दही 80 रुपये प्रति किलो 100 रुपये प्रति किलो
वर्जन
दूध के दामों में चार रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। इसके कारण दूध से बनने वाले सभी उत्पादों के दाम बढ़ गए। अभी मिठाई पर इसका असर नहीं था। एक दो दिन में मिठाई भी महंगी हो जाएगी।

सौरभ गुप्ता, ओम डेयरी संचालक
दूध, घी, मावा, क्रीम, छाछ आदि चीजों पर पैसे बढ़ गए हैं। गर्मियों में पशुओं की दूध देने की क्षमता कम हो जाती है। इसलिए पैसे बढ़ जाते हैं। बढ़िया दूध 46 से 47 रुपये लीटर के दाम है।
वाहिद खान, डेयरी संचालक, टप्पल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed