फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The picture of Aligarh will change from the master plan 2031

महायोजना 2031 से बदलेगी अलीगढ़ की तस्वीर

Fri, 25 Jun 2021 12:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
The picture of Aligarh will change from the master plan 2031
शहर के सुनियोजित एवं समग्र विकास के लिए महायोजना 2031 जल्द ही आकार लेने जा रही है। आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट संस्था का सर्वे अंतिम चरण में है। मंडलायुक्त ने शासन द्वारा नामित कार्यदायी संस्था को 15 जुलाई तक महायोजना-2031 का मास्टर प्लान ड्राफ्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कमिश्नरी सभागार में एजेंसी एवं अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के अफसरों को संबोधित करते हुए कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि महायोजना में आबादी एवं उपयोगिता के आधार पर शहरी क्षेत्र का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इसमें स्कूल, अस्पताल, खेल मैदान, बस अड्डा, पार्किंग, सीवरेज, सड़क के साथ ही आवासीय, पेयजल, व्यावसायिक और मिश्रित भू उपयोग का क्षेत्र निर्धारित होगा। नामित एजेंसी द्वारा बताया गया कि शहर के सुनियोजित विकास का खाका लगभग तैयार कर लिया गया है और ड्राफ्ट तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में है। मंडलायुक्त ने एजेंसी द्वारा तैयार किए गए ड्राफ्ट में सुझावों एवं रह गई कमियों को दुरुस्त करते हुए 15 जुलाई तक ड्राफ्ट तैयार कर पटल पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने एजेंसी को सचेत किया कि इस तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

कमिश्नर ने अमृत योजना के अंतर्गत जीआई बेस्ड अलीगढ़ महायोजना.2031 में अब तक संपन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि दिल्ली, नोएडा, एनसीआर, जेवर एयरपोर्ट, यमुना एक्सप्रेस वे, आगरा, मेरठ के काफी नजदीक एवं कम दूरी पर बसे अलीगढ़ का भविष्य उज्ज्वल है। प्रदेश सरकार द्वारा अलीगढ़ में राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर, डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, ख्यामई में औद्योगिक आस्थान बनाए जाने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी गई है। महायोजना 2031 में आवासीय योजनाओं के साथ ही इन सभी परियोजनाओं का खासा ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त नियोजक आगरा अशोक कुमार ने बताया कि शासन द्वारा नामित संस्था द्वारा महायोजना कार्यों के अंतर्गत अब तक तीन चरणों का कार्य पूरा कर लिया गया है और चौथे चरण का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने नामित एजेंसी को निर्देशित किया कि मंडलायुक्त के निर्देशानुसार कार्य में तेजी लाएं। 10 दिनों के उपरांत पुन: समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ विकास क्षेत्र की वर्ष 2031 तक लगभग 40 लाख की जनसंख्या होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इतनी बड़ी आबादी को ध्यान में रखते हुए महायोजना के भू उपयोग का प्रस्ताव शीघ्र ही आयुक्त महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में सचिव एडीए अर्जुन सिंह तोमर, अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया समेत नामित एजेंसी के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed