{"_id":"6285446b05d4582e9f267e27","slug":"the-mosque-committee-president-was-beaten-haziyapur-news-ali2918613176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ ; मस्जिद में दो पक्ष भिड़े, कमेटी अध्यक्ष को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ ; मस्जिद में दो पक्ष भिड़े, कमेटी अध्यक्ष को पीटा
विज्ञापन
कस्बा टप्पल क्षेत्र की एक मस्जिद में इमाम की नियुक्ति और बाहरी जमातियों को बुलाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष से मारपीट कर उसके घर में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि इस दौरान उसकी पत्नी से भी छेड़छाड़ की गई। टप्पल थाने पहुंची पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक टप्पल क्षेत्र की एक मस्जिद में रविवार शाम मुस्लिम समुदाय के लोगों की एक बैठक बुलाई गई, जिसमें मस्जिद में इमाम रखने को लेकर चर्चा हो रही थी। इसी बीच कुछ लोगों ने कश्मीर और देवबंद से जमातियों को बुलाने की बात रखी। इसका विरोध बैठक में मौजूद मस्जिद कमेटी अध्यक्ष ने किया। इस बात से बैठक में मौजूद कुछ लोग आग बबूला हो गए। उन्होंने कमेटी अध्यक्ष के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। बाद में उसके घर में जाकर तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि इस दौरान उसकी पत्नी से भी छेड़छाड़ की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए ।
पीड़ित महिला का कहना है कि वह शिकायत लेकर टप्पल थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस ने उसे घंटों थाने बैठाए रखा। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार गलाई। एसएसपी ने टप्पल पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मस्जिद के कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि 30 अप्रैल को मस्जिद के इमाम ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इमाम को लेकर बैठक बुलाई तो कुछ लोगों ने बाहर से इमाम और कश्मीर व देवबंद के जमातियों को बुलाने की बात कही। उसने कहा कि तब्लीगी जमाती यहां आकर लोगों में गलत संदेश देते हैं, लोगों को गुमराह करते हैं और भड़काकर माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। इसी बात पर उसके साथ मारपीट कर दी। टप्पल थाने के क्राइम इंस्पेक्टर जगरत सिंह ने बताया कि मस्जिद में इमाम की तैनाती को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।