{"_id":"65a19c9cd7f5ceb1ec09b169","slug":"the-miscreants-took-away-the-scorpio-after-beating-the-driver-aligarh-news-c-105-1-sali1005-637-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चालक की पिटाई कर स्कार्पियो लूटकर ले गए बदमाश, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चालक की पिटाई कर स्कार्पियो लूटकर ले गए बदमाश, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 13 Jan 2024 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:40 AM IST
सार
दिल्ली की शिव एंड टूर ट्रेवल्स से चार लोगों ने अलीगढ़ के लिए स्कार्पियो किराए पर तय की। कटरा-बरौली मार्ग पर पनिहावर के पास रात करीब दस बजे पहुंचे तभी गाड़ी में बैठे चारों लोग कपड़े बदलने के लिए कहने लगे। वह सुनसान रास्ते पर ले गए। इसके बाद एक युवक ने पीछे से मेरी गर्दन पकड़ ली और पिटाई करते हुए कार से धक्का देकर कार व मोबाइल को लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन
लूट का शिकार चालक प्रमोद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से किराया तय कर आए युवकों ने कटरा-बरौली मार्ग पर पनिहावर के पास चालक की पिटाई कर स्कार्पियो से नीचे उतार दिया और स्कार्पियो लेकर भाग निकले। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
स्कार्पियो चालक प्रमोद चौहान निवासी राजीव नगर दिल्ली के अनुसार 12 जनवरी को दिल्ली की शिव एंड टूर ट्रेवल्स से चार लोगों ने अलीगढ़ के लिए स्कार्पियो किराए पर तय की। वह उक्त लोगों को छोड़ने जा रहे थे। कटरा-बरौली मार्ग पर पनिहावर के पास रात करीब दस बजे पहुंचे तभी गाड़ी में बैठे चारों लोग कपड़े बदलने के लिए कहने लगे। वह सुनसान रास्ते पर ले गए।
विज्ञापन
इसके बाद एक युवक ने पीछे से मेरी गर्दन पकड़ ली और पिटाई करते हुए कार से धक्का देकर कार व मोबाइल को लूटकर भाग निकले। किसी राहगीर के जरिये उन्होंने परिवार व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार, एएसपी अमृत जैन घटना स्थल पर पहुंच गए और लूटी हुई स्कार्पियो कार का पता लगाने में जुट गए। एएसपी अमृत जैन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। घटना के खुलासे के लिए टीमें लगा दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।
विज्ञापन