{"_id":"66636a877a025929bb0bbc74","slug":"the-miscreants-riding-apache-looted-two-people-at-two-places-aligarh-news-c-119-1-sali1001-100672-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अपाचे सवार बदमाशों ने युवक को लूटा, नगदी-मोबाइल लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अपाचे सवार बदमाशों ने युवक को लूटा, नगदी-मोबाइल लेकर फरार
Sat, 08 Jun 2024 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 08 Jun 2024 01:46 AM IST
सार
पिंटू अपनी बुआ को गांव शेखा में उनके घर पर छोड़कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह नानऊ नहर की पटरी पर अपने गांव के पास पहुंचे तभी अपाचे बाइक सवार दो बदमाश सामने से आए। उन्होंने जबरन रोक लिया। तमंचा दिखाकर डराया और मोबाइल- तीन हजार रुपये लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन
लूट का शिकार पिंटू
- फोटो : स्वयं
विस्तार
7 जून को अपराह्न करीब तीन बजे नानऊ नहर पटरी पर अपाचे सवार बदमाशों ने बाइक सवार एक युवक को रोका। तमंचा दिखाकर उसकी जेब में रखे तीन हजार रुपये और मोबाइल लूटकर ले गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन
गांव चांदगढ़ी निवासी पिंटू पुत्र श्रीपाल सिंह के अनुसार 7 जून की दोपहर वह अपनी बुआ को गांव शेखा में उनके घर पर छोड़कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह नानऊ नहर की पटरी पर अपने गांव के पास पहुंचे तभी अपाचे बाइक सवार दो बदमाश सामने से आए। उन्होंने जबरन रोक लिया।
विज्ञापन
इसके बाद तमंचा दिखाकर डराया और उनका कीमती मोबाइल व तीन हजार रुपये लूटकर भाग निकले। इसके बाद राहगीरों की मदद से उन्होंने सूचना दी तो पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ऋषिपाल कसाना से घटना के संबंध में बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन