फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The longest fast will be of 14 hours 49 minutes

अलीगढ़ : 14 घंटे 49 मिनट का होगा सबसे लंबा रोजा

Mon, 21 Mar 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The longest fast will be of 14 hours 49 minutes
इकराम वारिस
विज्ञापन

इस बार रमजान का सबसे लंबा रोजा 14 घंटे 49 मिनट का होगा। चार अप्रैल को पहला रोजा होने की उम्मीद है। रमजान का चांद दिखते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी।
रमजान का चांद अगर दो अप्रैल को दिख गया तो पहला रोजा तीन अप्रैल को होगा। अगर दो अप्रैल को चांद नहीं दिखता है तो पहला रोजा चार अप्रैल को होगा। इस बार पहला रोजा 14 घंटे एक मिनट का होगा। इसके बाद रोजे का समय धीरे-धीरे बढ़ता जाएगा। 29वां रोजा 14 घंटे 48 मिनट का जबकि 30वां रोजा 14 घंटे 49 मिनट का होगा।
विज्ञापन

दो साल के बाद होगी नमाजियों की भीड़
कोरोना काल के बाद तकरीबन दो साल बाद मस्जिदों में नमाजियों की वैसे भीड़ होगी, जो कोराना काल से पहले होती थी। कोरोना काल में मस्जिदों में पांच-पांच लोगों को तरावीह और पांच वक्त की नमाज पढ़ने की इजाजत थी। इस बार कोविड प्रतिबंध खत्म होने की वजह से मस्जिदों में नमाजियों की संख्या पर कोई पाबंदी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमदनी का 2.5 फीसदी दें जकात : मुफ्ती डॉ. जाहिद
एएमयू के सुन्नी थियोलॉजी विभाग के मुफ्ती डॉ. जाहिद अली खान ने बताया कि इस्लाम में जकात का काफी महत्व है। यह इस्लाम का पांचवां स्तून (स्तंभ) भी है। हर साहिब-ए-निसाब (हैसियतमंद) को सालभर की आमदनी का 2.5 फीसदी हिस्सा जरूरतमंद या गरीब को देना होता है। पूरे साल मुसलमान अपनी आमदनी का हिसाब-किताब करके जकात निकालता है। ईद से पहले इस जकात को निकाला जाता है, ताकि गरीब या जरूरतमंद लोग ईद की खुशी में शामिल हो सकें। ज्वेलरी का भी जकात निकाला जाता है। इसकी कीमत का 2.5 फीसदी रुपये जकात में देना होता है। उन्होंने कहा कि फितरा में एक किलो 661 ग्राम गेहूं होता है, जिसे गरीब और जरूरतमंद को देेना होता है। बेहतर हो कि इतना वजन का आटे की कीमत उसे दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed