फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The liquor bars have kept the temple as bar

शराबियों ने मंदिर को बना रखा है मधुशाला

Mon, 09 Apr 2018 02:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Mon, 09 Apr 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
The liquor bars have kept the temple as bar
शाम ढलते ही मंदिर में शराब का सेवन करता शराबी युवक।  - फोटो : अमर उजाला
हरदुआगंज कस्बे के बगीची रोड स्थित भूतेश्वर मंदिर इन दिनों शराबियों का अड्डा बना हुआ है। पहले जहां दिन ढलते ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता था। वहीं अब शराबियों ने मंदिर परिसर को शराब पीने का अड्डा बना रखा है। शराबियों की हरकतों से श्रद्धालुओं ने आना बंद कर ही दिया है। वहीं अब कोई भी पुजारी यहां टिकने को तैयार नहीं है। मंदिर व्यवस्थापक तथा समिति के अन्य सदस्यों ने जिलाधिकारी से दोनों ठेकों को हटवाने की मांग की है। 
विज्ञापन


कस्बे में भूतेश्वर बगीची के नाम से प्रख्यात स्थान पर लगभग 200 वर्ष से भी पुराना शिव मंदिर मौजूद है। मंदिर व्यवस्थापक गजेंद्र यादव का कहना है कि मंदिर से महज 15-20 मीटर की दूरी पर ही देशी शराब तथा अंग्रेजी शराब के ठेके खुले हुए हैं। जिसके चलते शराबी मंदिर परिसर में ही घुस जाते हैं तथा वहीं पर शराब का सेवन कर गंदगी फैलाते हैं।
विज्ञापन


यदि कोई उन्हें टोकता है तो उससे गाली गलौज व मारपीट तक कर देते हैं। ऐसे में महिलाओं ने तो मंदिर आना  छोड़ दिया है। जबकि शराबियों के आतंक के चलते कई पुजारी भी मंदिर छोड़ कर जा चुका है। पिछले करीब दो माह से मंदिर में कोई पुजारी नहीं है। जिसकी वजह से दो माह से मंदिर में आरती भी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में मंदिर व्यवस्थापक गजेंद्र यादव तथा समिति के एक दर्जन सदस्यों ने जनसुनवाई पोर्टल के द्वारा जिलाधिकारी से मंदिरों की सुरक्षा की मांग करते हुए शराब के दोनों ठेकों को मंदिर के पास से हटाने तथा सुप्रीम कोर्ट द्वारा धार्मिक स्थलों से तयशुदा दूरी पर ही ठेका खोलने की स्वीकृति देने की मांग की है। 


इस संबंध में मंदिर समिति से मंदिर के पंजीकरण संबंधी प्रपत्र मांगे गए हैं। जिसके बाद ही आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।       - राशिद अली, आबकारी निरीक्षक अतरौली 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed