फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Audi Crush Murder Ex BJP Chief Nephew Arrested

अलीगढ़: ऑडी से कुचलकर हत्या के आरोप में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष का भतीजा गिरफ्तार, चालक-तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 23 Oct 2026 11:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 23 Oct 2026 11:04 PM IST
सार

आरोप है कि मनोज के बाइक रोकने पर ऑडी चालक ने हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। इस बात पर मनोज और ऑडी सवारों का विवाद हुआ। मनोज और कन्हैया वहां से बाइक पर सवार होकर चले गए। लगभग तीन सौ मीटर दूर रात 11:06 बजे हरि पर्ल गेस्ट हाउस के पास ऑडी कार से टक्कर मारी और फिर बायीं ओर कार मनोज की ओर मोड़ते हुए कुचलकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Aligarh Audi Crush Murder Ex BJP Chief Nephew Arrested
हत्या के आरोप में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ के मेहरावल नगरिया गांव के हलवाई मनोज (40) को ऑडी से कुचलकर हत्या करने के आरोप में शुक्रवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह के भतीजे विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया गया। वैष्णो देवी धाम निवासी आरोपी ने हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया। मनोज के पिता गुड्डू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामले में ऑडी चालक और तीन अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें ... अलीगढ़: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की ऑडी से कुचलकर हलवाई की मौत, केस दर्ज, ड्राइवर को गिरफ्तारी को टीमें गठित
विज्ञापन

गांव नगला तिकोना निवासी कन्हैया ने बताया कि मनोज महागंगा कोल्ड स्टोर के पास खोखे पर मिठाई बनाकर बेचते थे। 20 अक्तूबर मंगलवार की रात मनोज खोखा बंद करने के बाद उसे बाइक पर पीछे बैठाकर सारसौल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सारसौल में साईं कॉलेज के पास ऊदला मोड़ पर एक दुकान के पास पान मसाला खरीदने के लिए बाइक रोकी थी। कन्हैया पान मसाला खरीदने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज के बाइक रोकने पर ऑडी चालक ने हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। इस बात पर मनोज और ऑडी सवारों का विवाद हुआ। मनोज और कन्हैया वहां से बाइक पर सवार होकर चले गए। लगभग तीन सौ मीटर दूर रात 11:06 बजे हरि पर्ल गेस्ट हाउस के पास ऑडी कार से टक्कर मारी और फिर बायीं ओर कार मनोज की ओर मोड़ते हुए कुचलकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। जानलेवा हमले में कन्हैया भी गंभीर रूप से घायल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed