फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The laborer who came with the mason committed suicide by hanging himself

Aligarh News: राजमिस्त्री के साथ आए मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 02 Aug 2025 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The laborer who came with the mason committed suicide by hanging himself
अतरौली कोतवाली क्षेत्र के गांव जखैरा में बृहस्पतिवार रात रायबरेली निवासी एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

अतरौली कोतवाली प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि गांव जखैरा निवासी पंकज गुरुग्राम में राजमिस्त्री का काम करता है। उनके साथ रायबरेली जनपद का सुनील (22) मजदूरी करता था। करीब 15 दिन पहले पंकज अपने गांव जखैरा आया तो उसके साथ सुनील भी आया। बृहस्पतिवार की रात सुनील कमरे में सो रहा था। सुबह चार बजे पता चला कि पशुओं के लिए चारा लाने वाले कपड़े से फंदा लगाकर सुनील खूंटी से लटक गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मजदूर ने आत्महत्या किन परिस्थितियों में की, इसका पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed