{"_id":"67a26f100f8cf00a7903c67f","slug":"the-final-wrestling-match-between-shyamveer-and-subhash-ended-in-a-draw-aligarh-news-c-116-1-sali1010-102473-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अंतिम कुश्ती में श्यामवीर व सुभाष के बीच बराबरी पर छूटा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अंतिम कुश्ती में श्यामवीर व सुभाष के बीच बराबरी पर छूटा मुकाबला
Wed, 05 Feb 2025 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ के इगलास में दंगल में विजेता पहलवानों को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत : आयोजक
- फोटो : Samvad
मेला वसंत पंचमी के तहत चल रहे दंगल में मंगलवार को अंतिम कुश्ती का मुकाबला श्यामवीर पहलवान कुंडौल (आगरा) और सुभाष पानी गांव (मथुरा) के बीच बराबरी पर छूटा। दोनों को 21-21 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया।
शिवदान सिंह कॉलेज के सामने भीलपुर रोड पर दोपहर 12 बजे से कुश्ती के मुकाबले शुरू हुए। दूर दराज से आए पहलवानों ने मल्ल विद्या का प्रदर्शन किया। अंतिम कुश्ती के लिए तीन पहलवान क्रमश: श्यामवीर कुंडौल जनपद आगरा, सुभाष पहलवान पानी गांव जनपद मथुरा और अंकित पहलवान कारब (मथुरा) मैदान में आए। इस पर रेफरी ने श्यामवीर और सुभाष का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराई। देर तक दोनों के बीच चली जोर-आजमाइश के बाद मुकाबला बराबरी पर छूटा।
इस पर दोनों पहलवानों के साथ ही अंकित पहलवान को भी 21 हजार रुपये की धनराशि दंगल के संयोजक हरीश शर्मा और मेला कमेटी के महामंत्री नितिन चौधरी ने भेंट की। रेफरी जसवीर सिंह नौलखा पूर्व प्रधान जटवार और नवल सिंह पहलवान मई रहे।