फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The Commissioner is also strict on condition of roads

अलीगढ़ः शहर की खराब सड़कों पर कमिश्नर भी सख्त

Fri, 22 Oct 2021 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
The Commissioner is also strict on condition of roads
महानगर की खराब सड़कों को लेकर जिलाधिकारी के बाद कमिश्नर ने भी कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने संबंधित अफसरों को कड़ी फटकार लगाते हुए सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से सीवर लाइन के चलते खोदी गई सड़कों को पुराने स्वरूप में लौटाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कमिश्नरी सभागार में हुई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि विकास योजनाओं की प्रगति में अलीगढ़ मंडल ने काफी अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि रैकिंग के साथ ही सबसे अधिक महत्वपूर्ण है कि यह कि शासन द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन के माध्यम से जनसामान्य को कितना लाभान्वित किया जा रहा है। लेकिन सड़कों की स्थिति बहुत ही खराब एवं दयनीय है। इसमें सुधार करना होगा। कासगंज पुलिस लाइन में भवन निर्माण, स्मार्ट सिटी योजना के तहत आईसीसीसी एवं अचल ताल सुंदरीकरण कार्य, डीएफसीसी के तहत अलीगढ़ बाईपास से आगरा बाईपास पुल निर्माण का कार्य जल्द पूरा किया जाए। हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर को सही से संचालित किया जाए।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन के कोआर्डिनेटर ने बताया कि मंडल में 19333 के सापेक्ष 81 अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया गया है। पशु पालन विभाग के उप निदेशक ने बताया कि मंडल में 40579 निराश्रित गोवंश को संरक्षित किए जाने के साथ ही सहभागिता योजना में 4886 गोवंश को पालने के लिए दिया गया है। मंडलायुक्त ने चिकित्सकों एवं पेरा मेडिकल स्टाफ की संबंद्धता को समाप्त करते हुए सभी सीएमओ को इस के लिए प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में छठवें तो मंडल में चौथे स्थान पर अलीगढ़
अलीगढ़। कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि विकास कार्यों के क्रियान्वयन के मामले में अलीगढ़ प्रदेश में छठवें स्थान पर है। उसे 245 में से 226 अंक मिले हैं। जबकि प्रदेश के मंडलों में अलीगढ़ का चौथा स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed