फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The burnt bird fell, five bighas of wheat burnt

Aligarh News: जला हुआ परिंदा गिरा, पांच बीघा गेहूं जला

Fri, 18 Apr 2025 01:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The burnt bird fell, five bighas of wheat burnt
आग से जलता गेहूं का लांक।   संवाद  - फोटो : Samvad
थाना विजयगढ़ क्षेत्र के गांव दिहौली में बुधवार शाम छह बजे गेहूं के लांक में आग लग गई। जिससे पांच बीघा फसल जल गई। जानकारी के अनुसार खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन पर एक पक्षी बैठा था, अचानक चिंगारी उठी और पक्षी जल गया। जला हुआ पक्षी लांक पर गिर गया और उससे फसल जल गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन





पंडित ब्रह्मचारी शर्मा पुत्र घनश्याम निवासी दिहौली ने अपना खेत योगेश शर्मा को पट्टे पर दिया है। करीब पांच बीघा फसल काट कर एकत्र की गई। इसी खेत के ऊपर से 11,000 वोल्ट की बिजली की लाइन जा रही है। बुधवार शाम छह बजे बिजली की लाइन पर एक पक्षी आकर बैठ गया।
विज्ञापन




अचानक तार में चिंगारी उठने से पक्षी जल गया और लाक के ऊपर गिर गया। जिससे कुछ देर में ही लांक जलने लगी। ग्रामीणों ने भरसक प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझ सकी। सूचना पर पुलिस और दमकल भी पहुंच गई। तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम के साथ लेखपाल जांच पड़ताल के लिए पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed