फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   bride made the groom unconscious and ran away with jewelery and cash

लुटेरी दुल्हन: दूल्हे को दूध में पिलाया जहरीला पदार्थ, बेहोश कर जेवरात व नगदी लेकर हुई चंपत

Fri, 15 Dec 2023 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 15 Dec 2023 12:34 AM IST
सार

अलीगढ़ में कोर्ट मैरिज हुई। जयमाला की रस्म भी हुई। लड़की भी घर आ गई। 13 दिसंबर को दुल्हन ने दूल्हे को दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। दुल्हन घर से अंगूठी, चूड़ी, मंगलसूत्र, चूड़ी, कुंडल, 16 हजार रुपये, मोबाइल लेकर चंपत हो गई।

विज्ञापन
bride made the groom unconscious and ran away with jewelery and cash
लुटेरी दुल्हन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अलीगढ़ के गभाना में आई नई नवेली दुल्हन दूल्हे को दूध में जहरीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गई। मामले में दुल्हन व बिचौलिया को नामजद कराया गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मधु वर्मा ने कहा कि रामपुर निवासी उर्मिला उनके घर पर आई और बेटे विकास वर्मा की शादी कराने के लिए दबाव बनाने लगी। शिवानी नाम की लड़की दिखाई। 10 दिसंबर को उर्मिला को एक लाख रुपये दे दिये। 12 दिसंबर को अलीगढ़ में कोर्ट मैरिज करा दी गई। जयमाला की रस्म भी हुई। लड़की भी घर आ गई।
विज्ञापन


13 दिसंबर को लड़की ने बेटे विकास को दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। बेटे को अभी तक होश नहीं आया है। शिवानी घर से अंगूठी, चूड़ी, मंगलसूत्र, चूड़ी, कुंडल, 16 हजार रुपये, मोबाइल लेकर फरार हो गई। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed