फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The body of a youth missing for three days was found lying in the field

Aligarh News: तीन दिन से लापता युवक, खेत में पड़ा मिला शव, परिवार में छाया मातम

Thu, 01 Aug 2024 04:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Thu, 01 Aug 2024 04:29 AM IST
सार

विजय 29 जुलाई की सुबह करीब दस बजे अपने खेतों की ओर निकला था। इसके बाद से लापता था। परिजन लगातार तलाश कर रहे थे। 31 जुलाई की शाम करीब छह बजे एक ग्रामीण को सड़ी-गली अवस्था में शव नजर आया।

विज्ञापन
The body of a youth missing for three days was found lying in the field
शव प्रतीकात्मक - फोटो : एएनआई

विस्तार

31 जुलाई की शाम करीब छह बजे टप्पल थाना क्षेत्र के गांव रामगढ़ी में एक खेत में युवक का शव मिला। वह तीन दिन से लापता था। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


गांव निवासी करीब 21 वर्षीय विजय पुत्र गिर्राज 29 जुलाई की सुबह करीब दस बजे अपने खेतों की ओर निकला था। इसके बाद से लापता था। परिजन लगातार तलाश कर रहे थे। 31 जुलाई की शाम करीब छह बजे एक ग्रामीण को सड़ी-गली अवस्था में शव नजर आया।
विज्ञापन


उसने सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई। ग्रामीण जहरीले कीड़े के काटने से मौत होने का अंदेशा जता रहे हैं। उसके एक हाथ को जंगली जानवर खा गए थे। थाना प्रभारी शिशुपाल शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शरीर पर कोई निशान नहीं मिला। परिवार से तहरीर मिलेगी, तो उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed