फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The body of a youth missing for nine days was found in a paddy field.

Aligarh News: नौ दिन सेे लापता युवक का शव धान के खेत में मिला

Wed, 15 Oct 2025 02:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth missing for nine days was found in a paddy field.
क्षेत्र के गांव जलालपुर से नौ दिन पूर्व हुए लापता दिनेश उर्फ बिट्टू (29) का शव गांव के श्मशान के समीप धान की फसल में क्षत-विक्षित अवस्था में मिला है। युवक की मौत का कारण छोटे भाई के ससुरालीजनों के दुर्व्यवहार से आहत होकर खुदकुशी का माना जा रहा है।
विज्ञापन




गांव के रामकिशन ने बताया कि उनका बेटा बिट्टू डीटीसी बस पर संविदाकर्मी ड्राइवर के पद पर तैनात था। तीन अक्तूबर को वह छुट्टी लेकर गांव आया था, छह अक्तूबर को वह पिसावा जाने की कहकर घर से निकला था, इसके बाद से वह घर नहीं लौटा था, इसके बाद से गुमशुदगी दर्ज कराकर उसकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार को सुबह गांव के एक व्यक्ति ने उसके शव को देखकर सूचना दी थी।
विज्ञापन




पिता का आरोप है कि उसके छोटे बेटे सागर की ससुराल वालों से मुकदमेबाजी चल रही है, उनके द्वारा बिट्टू से दुर्व्यवहार किया गया था, जब से वह तनाव में चल रहा था, इसी वजह से उसने कोई गलत कदम उठा लिया होगा। घटना के बाद से मां लोकेंद्री देवी, पत्नी सीमा व बेटे कान्हा का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीओ खैर वरुण कुमार व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। मृतक के पैर, हाथ व सिर भी गल चुके थे, कपड़ों व चेहरे से युवक की पहचान हुई। थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल ने युवक के कोई विषाक्त खाने की आशंका व्यक्त करते हुए पोस्टमार्टम के बाद ही सही स्थिति सामने आने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed