{"_id":"69eaba5ed79586afbb00903b","slug":"the-body-of-a-man-from-hasayan-who-had-come-for-a-wedding-procession-was-found-in-a-field-aligarh-news-c-119-1-sali1001-102676-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बरात में आए हसायन के व्यक्ति का शव खेत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बरात में आए हसायन के व्यक्ति का शव खेत में मिला
विज्ञापन
मानपाल का फाइल फोटो
- फोटो : samvad
नानऊ के मजरा नगला रिशालदार में बरात में आए एक व्यक्ति का शव बृहस्पितवार की सुबह नानऊ-पिलखना रोड स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पीछे खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका व्यक्त की है। लिस शराब का सेवन अधिक कर लेने से मौत होना मान रही शव को मोर्चरी भेज दिया है। मृतक हाथरस जिले के हसायन क्षेत्र के गांव भैंकुरी का निवासी था।
हसायन के गांव भैंकुरी निवासी पूरन सिंह पुत्र चंदन सिंह कुशवाह ने बताया कि मंगलवार को उसका भाई मानपाल सिंह (48)गांव के ही मंजीत पुत्र पोखपाल की बरात में शामिल होने नानऊ के मजरा नगला रिशालदार में आया था। शादी होने के बाद दुल्हन को लेकर बरात वापस लौट आई, मगर उसका भाई घर नहीं पहुंचा। परिवार वाले नाते-रिश्तेदारी में उसकी तलाश कर रहे थे, इसी बीच बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10:00 बजे उन्हें सूचना मिली कि नगला रिशालदार के पास सड़क किनारे एक खेत में मानपाल मृत पड़ा हुआ है। इस पर परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी लेकर फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मानपाल शराब पीने का आदी था। देखने से प्रतीत हो रहा है कि शराब का अधिक सेवन करने से मौत हुई है, वहीं परिजनों का कहना है कि मानपाल के सिर व हाथों में चोट के निशान हैं। इसलिए उसकी हत्या कर शव फेंकने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मृतक ने अपने पीछे पत्नी पुष्पा देवी एवं तीन बच्चे प्रदीप, हेमंत व बेटी जया को रोते बिलखते छोड़ा है।