फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The angry students on CM fragmented , protesting

सीएम पर फूटा छात्रों का गुस्सा, नारेबाजी

Wed, 16 Dec 2015 01:28 AM IST
Updated Wed, 16 Dec 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
The angry students on CM fragmented , protesting
राज्य विवि की मांग पर सीएम की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने से डीएस कॉलेज में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र काफी नाराज हैं। उन्हाेंने ने कॉलेज के बाहर सड़क पर सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस दौरान इनकी पुलिस से नोक-झोंक भी हुई। छात्रों ने अनशन स्थगित कर लखनऊ में विस घेराव का ऐलान किया है।
उल्लेखनीय है कि यहां के छात्र लंबे समय से अलीगढ़ में विवि की मांग कर रहे हैं।

विवि छात्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले वे कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इस क्रम में तीन बार सीएम से भी मिले हैं। बताते हैं, उन्हें हर बार सीएम द्वारा इस बारे में आश्वासन दिया जाता रहा है।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से इस मांग को लेकर छात्र आंदोलनरत हैं। मुख्यमंत्री के आगमन पर छात्रों ने गुरुवार को डीएस कॉलेज में भूख हड़ताल की कोशिश की थी। छात्रों ने इसके बाद कई महापंचायतें कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोेमवार से इस मुद्दे पर डीएस कॉलेज में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे। इसकी अगुवाई छात्र नेता अमित गोस्वामी आदि कर रहे थे। रात भर छात्र भूख हड़ताल पर बैठे रहे। इस दौरान पुलिस व पीएसी वहां तैनात रही।

 इसके बावजूद छात्रों को उम्मीद थी कि कासिमपुर में समारोह के दौरान सीएम उनकी मांग जरूर मानेंगे और विवि की घोषणा करेंगे। छत्र नेता निरंतर सीएम के कार्यक्रम पर टकटकी लगाए हुए थे।

 सीएम ने जब विवि को लेकर कोई घोषणा नहीं की तो उन्हें काफी निराशा हुई। इसके बाद गुस्सा जाहिर  करने को कॉलेज के  बाहर सड़क पर आ गए। उन्हाेंने सीएम व सपा के  खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान पुलिस से इनकी नोक-झोंक भी हुई।  मौके पर मौजूद पुलिस व पीएसी ने उन्हें वहां से हटाया। इसके बाद में छात्रोें ने भूख हड़ताल स्थगित कर दी।

विवि छात्र संघर्ष मोर्चा के महासचिव अमित गोस्वामी ने कहा कि सीएम छात्र विरोधी हैं। नई रणनीति के तहत अब लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन भोलू सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रोें की मांग के प्रति गंभीर नहीं है।


 छात्र अगले विस चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंकेगे। इस मौके पर छात्र नेता आदित्य पंडित, सौरभ चौधरी, चेतन सैनी, प्रदीप कुमार, संजीव यादव, पंकज आर्य, लोकेश पचौरी, राहुल सिंह, पंकज पंडित, अभिषेक, अंकित, पुष्पेंद्र सिंह, एसडीएम कुमार, ज्योति सिंह, अर्चना, डौली, नेहा, महिमा चौधरी आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed