फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The Aligarh Bar Association Election Counting Result

The Aligarh Bar Association: उमेश पाठक अध्यक्ष और अनिल शर्मा महासचिव बने, यह है रिजल्ट

Thu, 26 Feb 2026 12:13 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 26 Feb 2026 12:13 PM IST
सार

चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश कुमार पाठक व महासचिव अनिल कुमार शर्मा ने जीत के बाद सभी का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत बार के हर सदस्य की है। अब वकील हित में काम करना है। इसके लिए सभी को साथ लेकर चला जाएगा।

विज्ञापन
The Aligarh Bar Association Election Counting Result
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ जिले की सबसे प्रतिष्ठापूर्ण बार दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के बहुप्रतिक्षित सालाना चुनाव में अध्यक्ष पद पर उमेश पाठक व महासचिव पद पर अनिल शर्मा विजयी घोषित किए गए हैं। 26 जनवरी को दिन भर कलेक्ट्रेट बार परिसर में चली मतगणना के बाद देर शाम परिणाम घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर सुबह से चले कांटे के मुकाबले में 87 वोटों से पूर्व अध्यक्ष कैलाश बाब गुप्ता को हराया है। इसके बाद देर रात तक जश्न व स्वागत का दौर चलता रहा।

विज्ञापन


बुधवार को हुए मतदान के बाद से रात में मत पेटिकाएं बार हॉल में सुरक्षित रखी गई थीं। बृहस्पतिवार सुबह से मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष व महासचिव के दोनों महत्वपूर्ण पदों पर सुबह से ही कांटे की टक्कर बनी रही। देर शाम बढ़त बनाते रहे प्रत्याशी समर्थकों में खुशी दौड़ गई और जीत का जश्न मनाया जाने लगा।
विज्ञापन


आखिरी 41 राउंड की मतगणना के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी पूर्व डीजीसी चौ.जितेंद्र सिंह व उनकी टीम के सदस्य हरेंद्र सिंह होल्कर, नवरत्न गुप्ता ने परिणाम घोषित किया, जिसमें अध्यक्ष पद पर 87 मतों से उमेश पाठक व महासचिव पद पर 214 मतों से अनिल शर्मा को विजयी घोषित किया गया। इसके बाद कलेक्ट्रेट के बाहर जीत का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई टीम के पदाधिकारियों का स्वागत, मिठाई वितरण व ढोल-नगाड़ों पर डांस का दौर चला। जारी परिणाम के अनुसार अध्यक्ष-महासचिव के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर ठा. नरेंद्र सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुमन लता वर्मा, संयुक्त सचिव प्रशासन लखन सिंह, संयुक्त सचिव प्रकाशन राहुल वर्मा, संयुक्त सचिव पुस्तकालय सोनू कुमार शर्मा को विजेता घोषित किया गया।

इस परिणाम पर निवर्तमान अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सचिव दीपक बंसल, पूर्व अध्यक्ष जगदीश सारस्वत, सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष शुभेंदु पाठक, चंद्रमणि कौशिक, नीरज चौहान, यूपी बार काउंसिल में सदस्य लोधा ब्लॉक प्रमुख ठा.हरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह राणा, योगेश सारस्वत, श्रीकांत शर्मा, प्रवीन नाथ शर्मा, प्रतीक चौधरी, अनूप कौशिक, चंद्राशु पाठक, नरेंद्र देव वाशिष्ठ आदि ने खुशी जताते हुए नई टीम को बधाई दी है।

ये जीत बार के हर सदस्य की
चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश कुमार पाठक व महासचिव अनिल कुमार शर्मा ने जीत के बाद सभी का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत बार के हर सदस्य की है। अब वकील हित में काम करना है। इसके लिए सभी को साथ लेकर चला जाएगा। हर वर्ग के अधिवक्ताओं का ध्यान रखा जाएगा। दीवानी में व बार से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

चुनाव में सभी प्रत्याशियों द्वारा सहयोग दिया गया। मतगणना सुबह से शुरू होकर देर शाम तक चली। पूरी टीम ने एक एक वोट की गिनती कर 41 राउंड के बाद परिणाम जारी किया है। नई टीम को बधाई है। शुक्रवार को दीवानी परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन होगा। उस आयोजन के बाद नई टीम का शपथ ग्रहण समारोह तय किया जाएगा। चुनाव में मिले सहयोग के लिए सभी बधाई के पात्र हैं।-चौ.जितेंद्र सिंह, मुख्य निर्वाचन अधिकारी दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन

इस तरह आया परिणाम

  • अध्यक्ष पद- उमेश कुमार पाठक- 629 (87 से विजयी), कैलाश बाबू गुप्ता- 542, मनोज कुमार शर्मा- 143, रनवीर सिंह जादौन- 201, सतेंद्र सिंह चौहान- 426
  • महासचिव- अनिल कुमार शर्मा- 858 (214 से विजयी), जितेंद्र सिंह यादव- 644, राजीव कुमार मल्होत्रा- 489
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद- ठा. नरेंद्र सिंह- 612 (229 से विजयी),कुंवर आमिर- 345, रामकुमार गुप्ता- 367, सत्यवीर सिंह- 383, शिवकुमार भारद्वाज- 277
  • कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद- वेद प्रकाश शर्मा- 1133(584 से विजयी), अंकित सक्सेना- 549, उदगीथ कुमार- 261
  • कोषाध्यक्ष -सुमन लता वर्मा- 804 (288 से विजयी), दीप्ती सिंह जादौन- 331, जैनव जहां- 516, रीता सिंह- 339
  • संयुक्त सचिव प्रकाशन पद -राहुल वर्मा- 1035 (147 से विजयी), प्रदीप कुमार शर्मा- 888
  • संयुक्त सचिव प्रशासन पद -लखन सिंह- 615 (95 से विजयी),अंकुर अग्रवाल- 338, गुंजन गुप्ता- 226, राकेश कुमार दक्ष- 520, तौसीफ अहमद- 283
  • संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद -सोनू कुमार शर्मा- 1054 (164 से विजयी), संतोष कुमार बघेल- 890


ये निर्विरोध निर्वाचित

  • वरिष्ठ कार्यकारिणी -गुलाब राय भागिया, मनोज कुमार सक्सेना, वेदप्रकाश शर्मा, वेद प्रकाश वार्ष्णेय, विवेक कुमार।
  • कनिष्ठ कार्यकारिणी -अनीता कुमारी, देवेंद्र सूर्यवंशी, धर्मेंद्र शर्मा, गगन सिंह, लक्ष्मी सैनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed