फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The accused was replaced by way of bitiya

नाबालिग आरोपी ने ही बदलवाया था बिटिया का रास्ता

Wed, 30 Dec 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Wed, 30 Dec 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
The accused was replaced by way of bitiya
अलीगढ़। 23 दिसंबर की सुबह बिटिया संग दरिंदगी व उसकी मौत के बाद इलाका थर्रा उठा था। चारों ओर दरिंदों के खिलाफ आवाज उठ रही थी। मगर एक दरिंदा उसी भीड़ में शामिल था। उसने परिवार, ग्रामीण, पुलिस, मीडिया और एसएसपी तक को मौके पर गुमराह किया। चीख-चीखकर तरह-तरह के किस्से सुनाए।
विज्ञापन


 बिटिया संग आठ दिन पहले छेड़खानी होने, रास्ता बदलने से लेकर आरोपियों को भागते देखने तक की कहानी गढ़ी। सभी गुमराह होते रहे। शुरुआती शक में जब पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो निडर होकर पुलिस के सामने बिना टूटे अपनी कहानी पर कायम रहा।
विज्ञापन


वह तो चतरा इसे लेकर कुछ क्लू दे गया और पुलिस ने जब दूसरे दौर की बातचीत साक्ष्यों के साथ की तो वह टूट गया। बस फिर क्या है, कड़ियां जुड़ती चली गईं।

शरीर पर खरोंच के निशान से पुलिस को हुआ शक

एसएसपी जे रविंदर गौड़ के अनुसार घटनास्थल पर पहुंचकर गोल्डी व चतरा ने अपनी बाइक गन्ने के खेत के पीछे कच्चे रास्ते पर लगाई। वहीं इसने भी साइकिल लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को अंजाम देते समय जब अजय व बुग्गी वाले को आता देखा तो तीनों घबरा गए और बिटिया को मार दिया। इसके बाद वह दोनों तो बाइक लेकर भाग गए, जबकि यह खेतों के चक्कर लगाकर साइकिल लेकर शोर मचाता हुआ मौके पर आ गया।

वहां अपनी साइकिल भी गिरा दी। जब पुलिस पहुंची तो यह स्कूल ड्रेस में था। इसकी शर्ट गंदी हो रही थी। खुद एसएसपी ने इससे बात की तो इसकी साइकिल गिरी देख व शर्ट गंदी होने पर सवाल किया तो इसने बताया कि आरोपी इसे देख भागे। तभी हड़बड़ाहट में शोर मचाता हुआ भागा और गिर गया।

इधर, बिटिया के हाथों में काफी बड़े-बड़े नाखून थे। उन नाखूनों में काफी साक्ष्य मिले। जब शक होने पर इसे पूछताछ के लिए बुलाया तो इसके शरीर खरोंच के निशान मिले। इन्हें भी फारेंसिक मिलान के लिए भेजा जा रहा है।

पुलिस पूछताछ में जब स्कूल की छुट्टी के दिन आने का सवाल पूछा तो बोला कि भूल गया था कि उस दिन छुट्टी थी। इसकी 14 दिसंबर तक बिटिया से बातचीत की डिटेल, 14 के बाद चतरा व उसके भाई से बातचीत की डिटेल भी मिल गई है।


फूट-फूटकर रोया, मांगी माफी

दोपहर में गिरफ्तारी के बाद जब इस आरोपी ने सब कुछ स्वीकार लिया तो बिटिया के परिवार के अलावा आरोपी के परिवार को बुलाने की बात हुई।

इसने अपने चाचा को बुलाने की बात कही। वजह थी कि मां-बाप यह सहन नहीं कर पाएंगे। जब बिटिया के परिजन व इसके चाचा को सामने किया गया तो यह फूट-फूटकर रोया और पैरों में गिरकर बोला कि बड़ी गलती हो गई माफ कर दो।

अब गोल्डी-सुखवीर निशाने पर


एसएसपी जे रविंदर गौड़ के अनुसार अब पुलिस के निशाने पर गोल्डी व सुखवीर हैं। सुखवीर को लेकर उसकी लोकेशन लखनऊ में मिल रही है और उसका नंबर भी लखनऊ का ही है।


 इसके लिए टीम वहां रवाना की गई है। गोल्डी के लिए भी टीमें लगी हैं। इधर, आरोपी चतरा के डीएनए सैंपल का डॉकेट आदि बनवाकर उसे लखनऊ भेजा गया है। इस पूरे खुलासे में सीओ अतरौली, एसओ हरदुआगंज, एसओ पाली, एसओ जवां, सर्विलांस प्रभारी व उनकी टीमों की भूमिका अहम है। यह सभी बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed