फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   accused of kidnapping and rape was sent to jail

Aligarh News: दो सगी बहनों के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी ईंट भट्ठा के पास से पकड़ा, भेजा जेल

Sun, 28 Jul 2024 02:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 28 Jul 2024 02:53 AM IST
सार

मजदूर अपने परिवार सहित रहकर ईंट पथाई का काम करता है। उसकी दो बहनें शौच के लिए गई थी। ईंट भट्ठे में ठेकेदारी करने वाला युवक दोनों को बहलाकर अपने साथ ले गया था।

विज्ञापन
accused of kidnapping and rape was sent to jail
आरोपी भेजा जेल - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

दो सगी बहनों का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


कोतवाल देवेंद्र सिंह के अनुसार एक ईंट भट्ठे पर महोबा जनपद एक निवासी मजदूर अपने परिवार सहित रहकर ईंट पथाई का काम करता है। छह मार्च की शाम उसकी किशोरवय दो बहनें शौच के लिए गई थी। जनपद महोबा के थाना महोबकंठ के गांव कोटरा निवासी ईंट भट्ठे में ठेकेदारी करने वाला राजेश कुमार पुत्र शंकर सिंह दोनों को बहलाकर अपने साथ ले गया।


मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गोरई चोकी प्रभारी गौरव चौधरी ने दोनों किशोरियों को बरामद कर कोर्ट में बयान कराए थे। उन्होंने ठेकेदार पर अपहरण के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस पर घटना में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी राजेश को गोरई-गोंडा रोड पर ईंट भट्ठा के समीप से पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed