फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The accused had a talk with the student for a quarter of an hour

अलीगढ़ः आरोपी की छात्रा से सवा घंटा हुई थी बात, अब चार्जशीट की तैयारी

Sat, 30 Oct 2021 12:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 30 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
The accused had a talk with the student for a quarter of an hour
जवां के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस की छात्रा की आत्महत्या के मामले में जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया है कि घटना से पहले छात्रा की आरोपी युवक से सवा घंटा तक बातचीत हुई थी। इस मामले में आरोपी युवक जेल जा चुका है। पुलिस अब चार्जशीट लगाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र के मोहल्ला योगेंद्र विहार की रहने वाली 22 वर्षीय करिश्मा यादव होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज से बीएएमएस की पढ़ाई कर रही थी। पिछले दिनों उसने अपने हॉस्टल के कमरा नंबर 115 में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने छात्रा के पिता उपदेश की तहरीर पर सिद्धार्थ नगर के रहने वाले छात्रा के साथी समीर के खिलाफ धारा 306 में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


मामले की जांच के दौरान सामने आया कि आत्महत्या की घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी समीर से छात्रा की सवा घंटे तक बातचीत हुई थी। इसके बाद यह भी सामने आया है कि आरोपी युवक ने छात्रा की महिला मित्रों को उसके आत्महत्या की घटना को अंजाम दिए जाने के संबंध में सूचना दी। पुलिस ने अपनी विवेचना में इन सभी बिंदुओं को शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जवां जितेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा के आत्महत्या करने से कुछ देर पहले तक साथ पढ़ने वाले छात्र के साथ बातचीत हुई थी। विवेचना में कई महत्वपूर्ण बिंदु पुलिस के हाथ लगे है। जल्द चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed