फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Thar caught with MLA's fake pass, youth arrested

Aligarh News: विधायक के फर्जी पास सहित थार पकड़ी, युवक गिरफ्तार

Thu, 27 Apr 2023 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Thar caught with MLA's fake pass, youth arrested
विधानसभा सचिवालय के फर्जी पास लगाकर लगाकर घूमने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार रात सिविल लाइंस पुलिस ने चेकिंग में विधायक का फर्जी पास लगाकर चलती थार गाड़ी पकड़ी है। साथ ही, उस पर सवार युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन





एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि चेकिंग के दौरान पकड़ी गई थार गाड़ी में मुकुंद विहार रामघाट रोड, महुआखेड़ा का सचिन कौशिक सवार था। सचिन नोएडा में पढ़ाई करता है और शेयरों की खरीद-फरोख्त भी करता है। सचिन की थार पर मिले पास पर भी सीरीज नंबर 0149 अंकित थी। यही नंबर रामघाट रोड पर पकड़ी गईं दोनों कारों के पास पर अंकित था।
विज्ञापन




आरोपी के खिलाफ टीएसआई की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है। वाहन को सीज किया गया है। इस तरह एक ही नंबर के तीन फर्जी पास मिले हैं, जिसके संबंध में विधानसभा सचिवालय के एसपी को पत्र भेजा गया है और जानकारी मांगी है कि ये किस विधायक के नाम से जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed