‘रिटर्न विद थैंक्स’ लिख कर वीआईपी पास लौटाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। शहर विधायक जफर आलम ने नुमाइश के सभी वीआईपी पास लौटा दिए हैं। पास के लिफाफों पर उन्होंने शालीनता के साथ सिर्फ तीन शब्द लिखे हैं- रिटर्न विद थैंक्स.. यानी शुक्रिया के साथ वापस..। नुमाइश प्रशासन और सियासी गलियारों में इसकी चर्चा है। अब 18 फरवरी को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के समक्ष नुमाइश के शुभारंभ समारोह के बहिष्कार सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। क्योंकि सपा सुप्रीमो दिल्ली पब्लिक स्कूल के अभिनंदन समारोह में विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों से गुफ्तगू करेंगे। बहिष्कार करने के बाद सपा के अलीगढ़ के चारों विधायकों ने सीएम अखिलेश यादव के समक्ष इस मुद्दे को उठाने की बात कही थी लेकिन इस बीच विधानसभा में बजट सत्र शुरू हो जाने के कारण सीएम से समय नहीं मिल पाया। शहर विधायक ने कहा है कि 18 फरवरी को मुलायम सिंह यादव के अभिनंदन समारोह में सभी विधायक अपने नेता की अगुवानी करेंगे। इस दौरान विधान परिषद सदस्य के चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर उनसे वार्ता प्रस्तावित है। 22 फरवरी को फिर से लखनऊ में विधानसभा सत्र में शामिल होंगे तो वहां पर सीएम से समय मांगा जाएगा।