{"_id":"61a70b566ff2bd22af09f3c4","slug":"tet-paper-out-stf-reached-gonda-city-office-news-ali279450415","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी पेपर लीक प्रकरण : गौरव को लेकर निर्दोष की तलाश में गोंडा पहुंची एसटीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी पेपर लीक प्रकरण : गौरव को लेकर निर्दोष की तलाश में गोंडा पहुंची एसटीएफ
विज्ञापन
टीईटी पेपर लीक मामले में एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए गौरव मालान से पूछताछ के बाद जिले के शिक्षक निर्दोष का नाम सामने आया है, जिसकी तलाश में एसटीएफ ने गौरव संग गोंडा में दबिश दी। मंगलवार देर रात तक टीम अलीगढ़ व मथुरा में उसे तलाश रही थीं। जानकारी में आया है कि गौरव के साथ दो अन्य युवक भी हिरासत में लिए गए थे, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ने की चर्चा है। इनपुट मिल रहा है कि गौरव के कनेक्शन पुलिस भर्ती सॉल्वर गैंग के फरार सरगना योगेंद्र से भी खंगाले जा रहे हैं।
टप्पल क्षेत्र के गांव हजियापुर के रहने वाले गौरव मालान के विषय में जानकारी परिवार तक पहुंच गई है। पता चला है कि गौरव व उसके साथ के दो युवकों को रविवार सुबह ही मैलरोज बाईपास इलाके से उठाया गया। वह यहां किराये पर रहता था। काम धंधा क्या करता था, यह तो साफ नहीं हुआ है। मगर इतना साफ है कि पेपर लीक मामले में उसका नाम आने और एसटीएफ द्वारा उठाए जाने की खबर परिवार को है। इसके बाद से परिवार सन्नाटे में है। यहां से तीनों को लेकर एसटीएफ मेरठ, बागपत, शामली और मथुरा तक गई है। पता चला है कि फिर सोमवार रात में गोंडा में भी किसी निर्दोष नाम के बेसिक शिक्षक की तलाश में टीम आई थी। मंगलवार रात को भी टीम के अलीगढ़ जिला व आसपास के क्षेत्र में गौरव के कुछ अन्य साथियों की तलाश में होने की खबर मिली है। अधिकारिक रूप से न तो एसटीएफ से कोई जानकारी मिली है और न जिला पुलिस को कोई खबर है।
मंगलवार रात यह खबर प्रसारित हुई थी कि रात में उन्हें अलीगढ़ में ही रखा जाएगा। देर रात खबर लिखे जाने तक इसकी पुष्टि नहीं हुई। चर्चा जरूर सामने आई है कि गौरव के साथ पकड़े गए युवक छोड़ दिए गए हैं। गौरव को लेकर अलीगढ़ व मथुरा में निर्दोष की तलाश जारी है। सूत्रों से अब जानकारी मिली है कि गौरव के कनेक्शन खैर नारायनपुर के उस योगेंद्र से तलाशे जा रहे हैं जो पुलिस भरती सॉल्वर गैंग का सरगना है, क्योंकि दोनों एक ही क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। उम्मीद है कि गौरव की मदद से योगेंद्र व उसके साथियों को दबोचा जा सके।