फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   TET- case on four people of solver gang

टैट परीक्षा सॉल्वर गिरोह: चार के खिलाफ मुकदमा, तीन फरार

Sun, 18 Nov 2018 08:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 18 Nov 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
TET- case on four people of solver gang
ब्रीफिंग - फोटो : अमर उजाला

रविवार को हुई टैट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) से एक दिन पहले ही पकडे़ गए साल्वर गिरोह के एक सदस्य राम प्रकाश सुमन सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से तीन फरार हैं। गिरफ्तार शख्स के पास से 15 अभ्यर्थियों के टैट के लिए बने फर्जी प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, मार्क्सशीट, कंप्यूटर उपकरण आदि बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


कंप्यूटर की हार्ड डिस्क और अन्य डाटा प्रोसेस किया जा रहा है, जिसके बाद तस्वीर और साफ हो जाएगी। रविवार को पुलिस लाइन के मीटिंग हाल में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणि लाल पाटीदार ने बताया कि 18 नवंबर को जिले में टैट की परीक्षा का आयोजन होना था। पुलिस इसी संबंध में सभी जगह चौकसी बरत रही थी। 
विज्ञापन


इसी क्रम में शनिवार को कस्बा इगलास में सामान्य रूप से गश्त आदि चल रही थी तो तभी मुखबिर ने सूचना दी कि सासनी रोड स्थित सत्यपाल चौधरी के मकान में बनी दुकानों में एक दुकान चाचा कंप्यूटर वाले राम प्रकाश सुमन के यहां पर टैट परीक्षा के फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की तो पाया कि आरोपी राम प्रकाश सुमन पुत्र पतिराम, निवासी गांव ब्यौही, कोतवाली इगलास, वास्तविक प्रवेश पत्रों में काट-झांट कर दूसरे का फोटो चस्पां कर फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कर रहा है।

पकड़े जाने के बाद राम प्रकाश सुमन ने स्वीकार कर लिया कि वह फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कर रहा था और उसने गोंडा के कैमथल निवासी उन तीनों व्यक्तियों के नाम भी बताए जो उससे यह काम करवा रहे थे। दबिश के दौरान यह तीनों पुलिस के आने की भनक लगते ही भाग गए थे। 


पुलिस ने 15 फर्जी प्रवेश पत्र, उनके साथ लगने वाला फर्जी निर्वाचन कार्ड, फर्जी आवेदक की मार्कशीट, उत्तर प्रदेश सरकार की नकली मुहर, एसएसपी की मुहर आदि सामान बरामद किया। पुलिस ने पूरे कंप्यूटर सेटअप, प्रिंटर आदि को जब्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने राम प्रकाश सुमन के अलावा कुल चार लोगों के खिलाफ धारा 774-18, धारा 420, 437, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज 
किया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed