Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tent worker dies after iron pipe collides with high tension line

Aligarh News: हाईटेंशन लाइन से लोहे का पाइप टकराया, टेंट मजदूर की मौत

Fri, 28 Feb 2025 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2025 01:44 AM IST
सार

टेंट लगाते वक्त एक लोहे का पाइप 11 ग्यारह हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया और करंट लगने से मजदूर मनोज की मौत हो गई।

विज्ञापन
Tent worker dies after iron pipe collides with high tension line
बिजली का करंट लगने से मजदूर की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहल्ला भानपाड़ा निवासी एक टेंट मजदूर लोहे का पाइप लगाते वक्त हाईटेंशन लाइन की चपेट आ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर परिवार और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। मजदूर को अतरौली सीएचसी लेकर आए, जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

विज्ञापन


अतरौली नगर के मोहल्ला भानपाड़ा निवासी मनोज (36) पुत्र रामकिशोर छर्रा रोड स्थित एक टेंट स्वामी के प्रतिष्ठान पर मजदूरी करते थे। 27 फरवरी को किसी समारोह में टेंट लगाने के लिए उनको भेजा गया था। टेंट लगाते वक्त एक लोहे का पाइप 11 ग्यारह हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया और करंट लगने से मनोज की मौत हो गई। आनन-फानन उनको अतरौली 100 शैया अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed