फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tension in Aligarh Trying to spoil atmosphere by throwing stones at a religious place

अलीगढ़ बवाल: धार्मिक स्थल में पत्थर फेंक माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी, कोई सुराग नहीं लगा

Thu, 20 Jun 2024 01:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 20 Jun 2024 01:03 PM IST
सार

अलीगढ़ में धार्मिक स्थल में पत्थर फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 

विज्ञापन
Tension in Aligarh Trying to spoil atmosphere by throwing stones at a religious place
Tension in Aligarh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में इस प्रकरण के दौरान बुधवार को दिन में कई बार शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। जब अब्दुल करीम चौराहे पर कुछ नहीं हुआ तो मदार गेट के एक धर्मस्थल पर इबादत के दौरान पत्थर फेंक दिए गए। इससे वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


हुआ यूं कि दोपहर दो बजे धर्मस्थल में इबादत चल रही थी। इलाके का बाजार भी माहौल की वजह से बंद था। इसी दौरान किसी शरारती तत्व ने धर्मस्थल में तीन-चार पत्थर फेंक दिए। इबादत कर रहे लोगों पर जब पत्थर गिरे तो वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


अंदर करीब पचास लोग मौजूद थे। सभी लोग बाहर आए और सामने मौजूद कुछ लोगों से पूछा। जब कोई कुछ न बता सका तो मदार गेट चौकी पर जाकर सूचना दी। इस सूचना पर देर तक पुलिस सीसीटीवी देखती रही। मगर, कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे घटनाक्रम में ऊपर कोट व धर्मस्थल पर कुल दो जगह पर एक दो पत्थर फेंके जाने की जानकारी मिली है। ऐसी हरकत करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। उन पर कार्रवाई होगी। -संजीव सुमन, एसएसपी

अलीगढ़ भीड़ हिंसा मामले की जांच हो : माले
भाकपा (माले) ने अलीगढ़ में मंगलवार देर रात अल्पसंख्यक समुदाय के युवक औरंगजेब की भीड़ हिंसा में मौत का आरोप लगाते हुए इस मामले की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद हुई यह घटना परेशान करने वाली है।

राज्य सचिव सुधाकर यादव ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि गांधी पार्क क्षेत्र के मामू भांजा मोहल्ले की इस घटना में मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि वर्ग विशेष का होने से मॉब लिंचिंग हुई। इससे पहले अलीगढ़ में ही एक अन्य घटना में अकबराबाद थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई थी। युवक के परिजन न्याय के लिए दस दिन से घंटाघर चौराहे के पास अंबेडकर पार्क में धरना दे रहे हैं।

आपको बता दें कि अलीगढ़ के मिश्रित आबादी वाले मामू भांजा इलाके में मंगलवार रात चोरी के शक में शख्स औरगंजेब की पिटाई से मौत के बाद बुधवार को पुराने शहर में तनाव की स्थिति बनी रही। दोपहर में अतिसंवेदनशील सब्जी मंडी चौराहे पर दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से टकराव के हालात बन गए। पुलिस ने बमुश्किल यहां पर स्थिति को संभाला।

शहर में करीब 17 बाजार बंद रहे। गुस्साए लोगों ने जगह-जगह जाम लगाकर प्रदर्शन किया। एक धार्मिक स्थल पर कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, जिससे वहां पर अफरातफरी मच गई। ऊपरकोट पर भी पथराव की सूचना मिली।
 

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला मामू भांजा रंगरेजान में मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे एक युवक फरीद उर्फ औरंगजेब कपड़ा व्यापारी मुकेश चंद्र मित्तल के घर घुस रहा था। इसी दौरान ऊपर से आ रहे कपड़ा व्यापारी के परिचित को देख वह भागने लगा और जीने से गिर गया। बाद में कपड़ा व्यापारी पुत्र और कुछ अन्य लोगों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

मृतक के भाई मो. जकी की तहरीर पर कपड़ा व्यापारी के पुत्र सहित दस नामजद व 10-12अज्ञात के खिलाफ थाना गांधीपार्क में हत्या, बलवे और कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। तहरीर में मो. जकी ने भीड़ हिंसा का भी जिक्र किया है। छह नामजद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सुबह पोस्टमार्टम के बाद गम और गुस्से के बीच शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

उधर, व्यापारी के परिवार पर हत्या का मुकदमा व गिरफ्तारी की खबर पर बुधवार सुबह शहर विधायक मुक्ता राजा व मेयर प्रशांत सिंघल सहित तमाम भाजपा और व्यापारी नेता मोहल्ला मामू भांजा में पहुंच गए। बाजार नहीं खुलने दिया और धरना शुरू कर दिया। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर भी नहीं माने और उनसे नोकझोंक होती रही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed