फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tenant absconds with 7.5 lakh from retired SubInspector's house

Aligarh News: सेवानिवृत्त दरोगा के घर से साढ़े सात लाख रुपये लेकर किराएदार फरार

Fri, 31 Jul 2026 02:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Tenant absconds with 7.5 lakh from retired SubInspector's house
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
बन्नादेवी थाना क्षेत्र के रामनगर में एक सेवानिवृत्त दरोगा के घर से किराएदार साढ़े सात लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त दरोगा खड़ग सिंह जादौन रामनगर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर में एक किराएदार परिवार रहता था। आरोप है कि 25 जुलाई को किराएदार घर में रखे साढ़े सात लाख रुपये चुराकर परिवार सहित गायब हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने किराएदार के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की। उसका फोन लगातार बंद मिला। किराएदार के अचानक गायब होने के बाद खड़ग सिंह जादौन ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। वह बरौला क्षेत्र में स्थित किराएदार की फुफेरी बहन के घर भी पहुंचे। वहां रिश्तेदारों ने किराएदार के बारे में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। उन्होंने मदद करने से भी मना कर दिया।
विज्ञापन



खड़ग सिंह जादौन ने बताया कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद बन्नादेवी थाने में लिखित तहरीर दी थी। हालांकि, कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस केवल जांच के नाम पर लापरवाही बरत रही है। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने प्रार्थना पत्र सौंपकर किराएदार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी द्वितीय धनंजय कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस फरार किराएदार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed