{"_id":"6605dccb35287bed780d6954","slug":"tempo-driver-dies-due-to-beating-demand-for-action-aligarh-news-c-119-1-sali1001-100542-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पिटाई से घायल टेंपो चालक की मौत, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पिटाई से घायल टेंपो चालक की मौत, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 29 Mar 2024 02:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:40 AM IST
सार
चालक दो किसानों की सरसों टेंपो में लाद कर कौड़ियागंज मंडी गया था। वापस घर लौटते समय कौड़ियागंज में आरा मशीन चौराहे के पास से टेंपो निकलते समय सड़क पर भरे पानी के छीटें वहां बैठे युवकों पर गिर गए। इसी बात से उत्तेजित होकर आरोपियों ने टेंपो चालक को खींच लिया तथा लोहे की रॉड व ईट-पत्थरो से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
मृतक टेंपो चालक फिराकत अली
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
थाना क्षेत्र में पनैठी गंगीरी मार्ग पर कौड़ियागंज आरा मशीन चौराहे के पास 27 मार्च की दोपहर एक टेंपो चालक को कुछ युवकों पीटकर घायल कर दिया था। घटना की सूचना पर पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा दिया। जहां 28 मार्च को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजन सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मृतक का शव लेकर अकराबाद पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर पुलिस कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन
गांव मिर्जा चांदपुर निवासी मुनाद अली ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका भतीजा 45 वर्षीय फिराकत अली पुत्र अशफाक अली 27 मार्च को गांव के ही दो किसानों की सरसों टेंपो में लाद कर कौड़ियागंज मंडी गया था। दोपहर के समय वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान कौड़ियागंज में आरा मशीन चौराहे के पास से टेंपो निकलते समय सड़क पर भरे पानी के छीटें वहां बैठे युवकों पर गिर गए। इसी बात से उत्तेजित होकर चार नामजद समेत दो अज्ञात आरोपियों ने टेंपो चालक को खींच लिया तथा लोहे की रॉड व ईट-पत्थरो से हमला कर दिया।
विज्ञापन
पिटाई से घायल सड़क पर पड़े चालक की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया। जहां 28 मार्च को फिराकत अली की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शाम चार बजे मृतक के परिजन शव को एंबुलेंस में रखकर सैकड़ों ग्रामीणों के साथ अकराबाद पहुंच गए।
विज्ञापन
जहां परिजनों ने थाने में चार नामजद समेत दो अन्य आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ऋषीपाल कसाना ने बताया है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार नामजद टीटू , नरेश, साहब सिंह पुत्रगण मुरारी, अमित पुत्र सतीश समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।