फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teesta Sitalwad in AMU

सांप्रदायिक लोगों को चुनाव लड़ने से रोकने को बने कानून

Sat, 31 Oct 2015 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Sat, 31 Oct 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
Teesta Sitalwad in AMU

अलीगढ़ । सामाजिक कार्यकर्ता एवं पद्मश्री तीस्ता सीतलवाड़ ने कहा है कि वर्तमान समय में भारत के संविधान के मुताबिक सरकार बनाना एक कठिन कार्य है। योगी आदित्यनाथ पांच बार सांसद बने। मुजफ्फरनगर दंगा के आरोपी संजीव कुमार वालियान को केंद्रीय मंत्री मंडल में शामिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को ऐसे नियम बनाने चाहिए जिसमें सांप्रदायिक छवि के लोगों को चुनाव लड़ने से रोका जा सके। 

विज्ञापन

सीतलवाड़ शुक्रवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कैनेडी हॉल में छात्रों को संबोधित कर रही थीं। यह कार्यक्रम कल्चरल एजूकेशन सेंटर के क्लब फॉर शार्ट ईवनिंग कोर्सेज द्वारा इंडियाज प्रिएम्बिल दी इक्वालिटी चैलेंजर फ्रॉम इलेक्टोरल टू कांस्टीट्यूशन गवर्नमेंट विषय आयोजित किया गया था। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत का संविधान देश के नागरिकों को धर्म, संस्कृति और अभिव्यक्ति की पूरी आजादी देता है, लेकिन यह बात भी विचारणीय है कि क्या देश की जनता इसका लाभ उठा पा रही है। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से सांप्रदायिकता बढ़ रही है उससे अल्पसंख्यक अपने को भयभीत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिंता का विषय यह है कि धर्म निरपेक्ष ताकतें इसके विरुद्ध अपने को असहाय महसूस कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीस्ता ने कहा कि खामोशी का यह माहौल केवल बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण स्तर पर भी महसूस किया जा सकता है। प्रख्यात इतिहासकार प्रो. इरफान हबीब ने कहा कि इस बात को याद रखा जाना चाहिए कि जब गुजरात दंगों की आग में जल रहा था, तब तीस्ता ने लोगों के बीच रहकर बचाव व पुनर्वास कार्य किया था। उस समय सरकारी मशीनरी पूरी तरह से विफल हो गई थी। कार्यक्रम को सह कुलपति सैयद अहमद अली, प्रो. एआर वीजापुर, प्रो. परवेज तालिब ने संबोधित किया। संचालन छात्रा लुबना इरफान ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed