{"_id":"603d46ce8ebc3e8ca53404c4","slug":"teenager-was-killed-an-attempt-to-rape-city-office-news-ali2575624194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकराबाद कांडः दुष्कर्म की कोशिश में हुई थी किशोरी की हत्या, हायतौबा के बीच अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकराबाद कांडः दुष्कर्म की कोशिश में हुई थी किशोरी की हत्या, हायतौबा के बीच अंतिम संस्कार
विज्ञापन
किशोरी का शव घर पहुंचने पर देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़।
- फोटो : CITY OFFICE
अकराबाद स्थित ननिहाल में रविवार को दुष्कर्म की कोशिश में किशोरी की हत्या की गई थी। उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। यह खुलासा सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद हुआ है। मामले में सियासी एंट्री के चलते पुलिस प्रशासनिक अफसर दिन भर हलकान रहे। कई बार पुलिस और जनता के बीच टकराव के हालात बने। नोकझोंक हुई, आगरा रोड पर जाम लगाया गया। किशोरी के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने राहत महसूस की। इधर, पुलिस की पांच टीमें घटना के खुलासे में जुटीं हैं और कई लोग हिरासत में लिए गए हैं।
महानगर के सासनी गेट क्षेत्र की करीब 14 वर्षीय किशोरी एक दशक से अपनी नानी के पास अकराबाद क्षेत्र के एक गांव में रहती थी। रविवार को वह बकरियों के लिए चारा लेने गई थी। जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो नानी व अन्य लोगों की खोजबीन शुरू की। शाम करीब छह बजे किशोरी का शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे, जिसे देख दुष्कर्म के बाद हत्या का आशंका व्यक्त की गई थी। रविवार देर रात पुलिस से हुए टकराव के बाद शव किसी तरह पोस्टमार्टम केंद्र लाया गया था।
सोमवार सुबह से पोस्टमार्टम केंद्र पर सपा, बसपा, कांग्रेस, आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी सहित तमाम विपक्षी दलों के नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह से एसपी क्राइम, एसडीएम कोल सहित कई सीओ, मजिस्ट्रेट, कई थानों का फोर्स, पीएसी के साथ पोस्टमार्टम केंद्र पर मौजूद रहा। कई बार शव घर ले जाने से पहले मुआवजे आदि के मुद्दे पर भीड़ व अधिकारियों के बीच नोकझोंक हुई। अधिकारियों ने मुआवजे को लेकर आश्वस्त किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच शव सासनी गेट क्षेत्र स्थित घर पहुंचा। औपचारिकताओं के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले जाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान रास्ते में हंगामा, जाम आदि घटनाक्रम के बाद शव कालीदह श्मशान पहुंचा, जहां अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान घर से लेकर आगरा रोड व कालीदह पर भी पुलिस, पीएसी व आरएएफ के कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे। अंतिम संस्कार के बाद परिवार को दो लाख रुपये की सहायता राशि का चेक जिला प्रशासन की ओर से किशोरी के परिवार को सौंपा गया। इधर, घटनास्थल पर दिन भर कड़े सुरक्षा इंतजाम रखे गए। वहां काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस की पांच टीमें घटना के खुलासे को लेकर जुटीं रहीं। छह से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
- किशोरी की हत्या गला व मुंह दबाकर की गई है। गर्दन सहित शरीर पर कई जगह खरोंच के निशान हैं। डॉक्टरों के पैनल व फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने पोस्टमार्टम किया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। अंदरूनी पार्ट पर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया है। स्वाब सैंपल परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इससे लगता है कि दुष्कर्म की कोशिश में हत्या की गई होगी, जिसका खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी पर होगा।
- मुनिराज जी, एसएसपी

अकराबाद कांड को लेकर प्रेसवार्ता में जानकारी देते एसएसपी मुनिराज जी ।- फोटो : CITY OFFICE