{"_id":"6939dcdfe949ed455b02bc68","slug":"technical-snags-in-units-eight-and-nine-have-disrupted-production-aligarh-news-c-2-1-ali1021-858447-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आठ और नौ नंबर यूनिट में तकनीकी खामी से उत्पादन में बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आठ और नौ नंबर यूनिट में तकनीकी खामी से उत्पादन में बाधा
विज्ञापन
हरदुआगंज तापीय परियोजना की दो माह से बंद पड़ी आठ और नौ नंबर यूनिट में तकनीकी खामी से जूझ रही हैं। आठ नंबर यूनिट लाइट-अप करने के बाद लोड पर ही नहीं आ सकी। वही नौ नंबर यूनिट कुछ घंटे चलने के बाद बंद हो गई, उसे बुधवार शाम चालू किया गया है। परियोजना के इंजीनियर खामी को दुरस्त करने में लगे हुए हैं।
प्रदेश में बिजली की मांग बढ़ जाने के कारण लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे आठ और नौ नंबर यूनिटों को लाइट-अप कर दिया गया लेकिन तकनीकी खामी आने के कारण आठ नंबर यूनिट शुरू नहीं हो सकी है, जबकि नौ नंबर यूनिट रात 10:30 बजे लोड पर आई और विद्युत उत्पादन शुरू किया लेकिन बुधवार की शाम 4:21 पर ट्रिप कर गई और उत्पादन बंद हो गया। इंजीनियरों ने मशक्कत कर शाम को करीब 6:30 बजे ठीक कर दिया, जिससे विद्युत उत्पादन शुरू हो गया। लेकिन आठ नंबर यूनिट अभी भी सही नहीं हुई है।
परियोजना के महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि आठ और नौ नंबर यूनिट को गत तीन अक्तूबर को लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर बद किया गया था, इसके बाद केवल 10 नंबर यूनिट से विद्युत उत्पादन हो रहा था। परियोजना की नौ नंबर यूनिट से अभी 90 मेगावाट और 10 नंबर यूनिट से 372 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। ज्ञात रहे आठ नौ नंबर यूनिट 250-250 मेगावाट, 10 नंबर यूनिट 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती हैं।