फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teachers protest at DIOS office

शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना

Thu, 26 Aug 2021 01:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Teachers protest at DIOS office
शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ व माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना देने के साथ प्रदर्शन भी किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर अलीगढ़ इकाई ने धरना दिया।
विज्ञापन

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा ने की व संचालन जिला मंत्री जगवीर सिंह ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी व प्रांतीय उपाध्यक्ष जगवीर किशोर जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों का अपमान किसी भी दशा में सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रुके हुए डीए की किस्त जो जारी हुई है, उसका एरियर शिक्षकों व कर्मचारियों को सरकार नहीं दे रही है। जनवरी 2020 से जून 2021 तक का एरियर देने की भी मांग की। प्रांतीय उपाध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए सरकार ने साढ़े आठ घंटे का समय शिक्षकों का निर्धारित किया है, उसे सरकार तत्काल प्रभाव से वापस ले, क्योंकि शिक्षक कोई बंधुआ मजदूर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह राष्ट्र निर्माता है। इनके अलावा देवेंद्र कुमार यादव, महेश कुमार, उदयराज सिंह, डॉ. नरेश कुमार सिंह, उदयवीर सिंह, केपी सिंह, वीरेंद्र सिंह यादव, कौशलेंद्र कुमार गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए। उधर, माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के प्रांतीय मंत्री राजेंद्र कुमार वार्ष्णेय की अगुवाई में मुख्यमंत्री को संबोधित शिक्षकों से संबंधित 11 सूत्री ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा गया।
ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए, एनपीएस के संदर्भ में केंद्र सरकार द्वारा जारी शासनादेशों को प्रदेश में भी लागू किया जाए, वित्तविहीन संस्था के शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दिया जाए, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण किया जाए, एक अप्रैल 2014 से नियुक्त शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी सामूहिक जीवन बीमा से आच्छादित किया जाए सहित अन्य मांगें हैं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राम प्रकाश, जिला मंत्री दिलीप कुमार पालीवाल, धनेंद्र शर्मा, दिनेश कुमार, डीके मित्तल, गोपाल शुक्ला, हरीश वर्मा, अविनाश सक्सेना, विनय कुमार, डॉ. प्रभु दयाल अग्रवाल, सुनील दत्त शर्मा, संतोष, अमित कुमार, वीरेंद्र शाही, राजीव सक्सेना, पीपी सिंह, एसपी सिंह, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed