{"_id":"6ae078dc38b7a5ada1029a6b","slug":"teacher-son-missing-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: मुकदमे की पैरवी को प्रयागराज गया शिक्षक का बेटा लापता, नागपुर से आया आखिरी फोन, मोबाइल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: मुकदमे की पैरवी को प्रयागराज गया शिक्षक का बेटा लापता, नागपुर से आया आखिरी फोन, मोबाइल बंद
Tue, 27 Oct 2026 03:41 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 27 Oct 2026 03:41 PM IST
सार
फुरकान 27 सितंबर को संगम एक्सप्रेस से प्रयागराज के लिए निकला था। उसे वहां मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में अपने वकील से मिलना था, लेकिन वह वकील के पास नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
पुलिस युवक की तलाश में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुकदमे की पैरवी के लिए प्रयागराज गए मेरठ निवासी एक शिक्षक का बेटा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों का उससे आखिरी संपर्क अक्तूबर के मध्य में हुआ था। युवक के पिता की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी लुकमान खां फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा फुरकान 27 सितंबर को संगम एक्सप्रेस से प्रयागराज के लिए निकला था। उसे वहां मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में अपने वकील से मिलना था, लेकिन वह वकील के पास नहीं पहुंचा। 13 अक्तूबर को उसके मोबाइल नंबर से नागपुर रेलवे जंक्शन से फोन आया।
विज्ञापन
फुरकान ने बताया कि उसका मोबाइल चोरी हो गया है और उसने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई है। 15 अक्तूबर को वह अलीगढ़ कचहरी में अपने वकील के चैंबर पर भी पहुंचा था। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद है और परिजनों का उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। पिता के मुताबिक, फुरकान कुछ मुकदमों को लेकर तनाव में था। उन्होंने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। सीओ सर्वम सिंह के मुताबिक पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन