{"_id":"6532d41f822ac6e8e5089e14","slug":"tata-magic-crushed-two-people-riding-a-bike-one-died-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-142-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: टाटा मैजिक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: टाटा मैजिक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, एक की मौत
Sat, 21 Oct 2023 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:55 AM IST
सार
मैनपुरी के थाना किशनी के गांव बरहा निवासी 35 वर्षीय अजय यादव पुत्र धीरज यादव नोएडा की कंपनी में नौकरी करते हैं। वह नोएडा से अपने रिश्तेदार भूरा पुत्र छोटेलाल निवासी नंदनवन काॅलोनी थाना रोरावर के साथ अपने गांव जा रहे थे। वह बाइक से खेरेश्वर मंदिर के पास जतनपुर चिकावटी के पास पहुंचे ही थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
अजय यादव
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़-पलवल हाईवे पर खेरेश्वर मंदिर के पास 19 अक्तूबर रात दो बजे तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। जिसमें मैनपुरी निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिवार में लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मैनपुरी जनपद के थाना किशनी के गांव बरहा निवासी 35 वर्षीय अजय यादव पुत्र धीरज यादव नोएडा की कंपनी में नौकरी करते हैं। वह नोएडा से अपने रिश्तेदार भूरा पुत्र छोटेलाल निवासी नंदनवन काॅलोनी थाना रोरावर के साथ अपने गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
वह बाइक से खेरेश्वर मंदिर के पास जतनपुर चिकावटी के पास पहुंचे ही थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे अजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई, पीछे बैठा भूरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं गंभीर रूप से घायल भूरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अजय की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में मातम छा गया। युवक के परिजन लोधा थाने पहुंचे। मृतक के भाई विजय यादव ने लोधा थाने में टाटा मैजिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अजय की एक साल पहले शादी हुई थी। पत्नी को रो रो कर बुरा हाल है। एसओ लोधा विपिन कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।