फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Talha came in contact with ISIS through terrorist turned AMU student Faizan

अलीगढ़ कनेक्शन: आतंकी बने एएमयू छात्र फैजान के जरिये आईएसआईएस के संपर्क में आया तलहा ? ये मिले संकेत

Fri, 15 Sep 2023 04:54 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 15 Sep 2023 04:54 AM IST
सार

तलहा अलीगढ़ में रहने के दौरान आईएसआईएस आतंकी बने लोहरदगा झारखंड के रहने वाले एएमयू छात्र फैजान अंसारी उर्फ फैज के साथ एक लॉज में पंद्रह दिन तक ठहरा। ऐसे संकेत मिले हैं कि इसी दौरान वह आईएसआईएस के संपर्क में आया और डार्कवेब के जरिये गोपनीय तरीके से पाकिस्तान बात भी की। महाराजगंज में छापेमारी के बाद टीम वहां से लैपटॉप आदि ले गई है। बाकी सच तलहा की गिरफ्तारी पर सामने आएगा।

विज्ञापन
Talha came in contact with ISIS through terrorist turned AMU student Faizan
एएमयू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एनआईए की टीम ने सीवान बिहार के जिस तलहा नाम के युवक की तलाश में बृहस्पतिवार को उसकी ससुराल महाराजगंज में छापा मारा। उस युवक का अलीगढ़ कनेक्शन है। वह अलीगढ़ में रहने के दौरान आईएसआईएस आतंकी बने लोहरदगा झारखंड के रहने वाले एएमयू छात्र फैजान अंसारी उर्फ फैज के साथ एक लॉज में पंद्रह दिन तक ठहरा। ऐसे संकेत मिले हैं कि इसी दौरान वह आईएसआईएस के संपर्क में आया और डार्कवेब के जरिये गोपनीय तरीके से पाकिस्तान बात भी की। महाराजगंज में छापेमारी के बाद टीम वहां से लैपटॉप आदि ले गई है। बाकी सच तलहा की गिरफ्तारी पर सामने आएगा।

विज्ञापन


एनआईए ने दो माह पहले जुलाई में आईएसआईएस मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संगठन के सदस्य 19 वर्षीय आरोपी फैज़ान अंसारी उर्फ फैज़ को उसके झारखंड लोहरदगा मित्तल कालोनी स्थित घर से पकड़ा था। वह एएमयू का छात्र है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने यह बात स्वीकारी कि दो वर्ष तक एएमयू में पढ़ाई के दौरान वह इस संगठन के संपर्क में आया। दो माह पहले वह अपने घर पहुंचा था। उससे पूछताछ के आधार पर 17 जुलाई की रात टीम उसके अलीगढ़ स्थित किराये के कमरे पर तलाशी लेने आई थी। जहां से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री/दस्तावेज जब्त किए गए थे। इसके बाद वह कई दिन तक एनआईए की रिमांड में रहा और फिर उसे जेल भेजा गया। अलीगढ़ में रहने के दौरान उसे एएमयू का हॉल आवंटित तो हो गया था। मगर वह कमरे में पहुंच नहीं पाया था। इसी बीच अवकाश होने पर अपने घर चला गया। जहां उसकी गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन


एनआईए सूत्रों के अनुसार फैजान के जरिये बिहार सीवान के तलहा नाम के युवक का नाम सामने आया। तलहा की खोज करते हुए बृहस्पतिवार तड़के टीम महाराजगंज पहुंची, जहां उसके ससुर डा.फैजल के घर छापा मारा। इस दौरान परिवार के सदस्यों से पूछताछ के बाद मोबाइल, लैपटॉप व अन्य तमाम दस्तावेज साथ टीम ले गई। इधर, जानकारी मिली है कि तलहा अलीगढ़ में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने आया था। इसी बीच उसकी मुलाकात यहां पढ़ाई कर रहे एएमयू छात्र फैजान अंसारी से हुई और दोनों एक लॉज में करीब पंद्रह दिन तक साथ रहे। सूत्र बताते हैं कि इसी दौरान फैजान के जरिये तलहा भी आईएसआईएस के संपर्क में आया था। बाद में उसने इंटरनेट पर गोपनीय तरीके से डार्कवेब पर पाकिस्तान बातचीत की। तभी वह एनआईए के रडार पर आया और अब उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ नहीं आई एनआईए, धौर्रा में कहीं रहने का संकेत

अभी तक एनआईए अलीगढ़ तो नहीं आई। मगर अपुष्ट सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि तलहा अलीगढ़ के धौर्रा इलाके में कहीं रह रहा था। वह यहां किस संस्थान से कोर्स कर रहा था? इस दौरान कब? कितने समय के लिए? और किस अवधि में फैजान अंसारी के संपर्क में आया? वे साथ में किस लॉज में रहे? फिर कब अलग हुए ? और फैजान की गिरफ्तारी के समय तलहा कहां था? फिर कब गायब हुआ? इन तमाम सवालों के जवाब या तो एनआईए के पास हैं या फिर तलहा की गिरफ्तारी के बाद सामने आएंगे।

स्थानीय एजेंसियों ने शुरू की ठिकानों की तलाश
तलहा का नाम और उसके अलीगढ़ कनेक्शन सामने आने के बाद स्थानीय एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। उसके शिक्षण संस्थान, रहने के ठिकाने, फैजान अंसारी से मुलाकात का माध्यम आदि पर काम शुरू कर दिया है। हालांकि स्थानीय स्तर पर अभी तक किसी तरह की कोई ठोस जानकारी किसी के पास नहीं है। बस एक ही जवाब मिल रहा है कि उसके ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है।

एनआईए या किसी अन्य एजेंसी ने यहां हमसे न तो संपर्क किया और न हमें किसी तरह की जानकारी मिली है। किसी तरह की मदद अगर मांगी जाएगी तो दी जाएगी।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी


आईएसआईएस आतंकी बने एएमयू छात्र फैजान पर आज तक कार्रवाई नहीं
आईएसआईएस से जुडक़र देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हुए झारखंड निवासी एएमयू छात्र फैजान अंसारी पर कार्रवाई को लेकर दो माह बाद भी एएमयू का अधिकारिक सूचना का इंतजार है। एएमयू अपने बयान पर आज भी अडिग है और साफ कहना है कि अभी तक सिर्फ मीडिया से मिली सूचना के आधार पर उसके विषय में पूरा ब्योरा जुटाया गया। जिला पुलिस ने जो भी जानकारी मांगी वह मुहैया कराई गई। एनआईए स्तर से अभी तक कोई लिखित में पत्राचार कर जानकारी नहीं दी गई। इसलिए उसके खिलाफ एएमयू स्तर से कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसके उलट अलीगढ़ में ही साथ रहे उसके एक अन्य साथी का नाम एनआईए ने उजागर कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

झारखंड के लोहरदगा जिले की मित्तल कालोनी के के फैजान अंसारी उर्फ फैज को एनआइए ने जुलाई में उसके घर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद टीम उसके यहां एएमयू के बगल में स्थित जमालपुर इलाके के किराये के कमरे पर भी पहुंची। जहां तलाशी के बाद काफी साक्ष्य संकलित कर ले गई। उसके विषय में बताया कि वह डार्कवेब नेट के जरिये आईएसआईएस के संपर्क में आया और एएमयू में पढ़ाई के दौरान उसने यह संगठन ज्वाइन करते हुए देश विरोधी काम शुरू किया। फैजान ने वर्ष 2022-23 में एएमयू में दाखिला लिया था। वह इस संगठन के तमाम लोगों के संपर्क में सोशल मीडिया के जरिये था और भारत में हिंसक आतंकी हमले करने संबंधी आपराधिक साजिश भी रच रहा था। ये लोग इस्लामिक स्टेट के समर्थक हैं और भारत में आईएसआईएस के कैडर बेस को मजबूत करने के लिए नव-धर्मांतरितों को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें आतंकवादी बनाने प्रक्रिया में भी सक्रिय था। 

वह विदेश में आईएसआईएस संघर्ष थिएटर में हिजरात करने पर विचार कर रहा था। वह एएमयू से बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। अभी द्वितीय वर्ष की कक्षा में वह समय से शामिल होने नहीं आ पाया था। फैजान की गिरफ्तारी और आईएसआईएस ज्वाइन करने के बाद कार्रवाई के सवाल पर तब से लेकर आज तक एएमयू ने चुप्पी साध रखी है। एएमयू के प्रॉक्टर प्रो.मो.वसीम अली के स्तर से आज भी बस एक ही बात कही जा रही है कि उसे एनआईए ने गिरफ्तार किया था। मगर अभी तक न तो लिखित में कोई सूचना आई और न कार्रवाई को लेकर कुछ लिखा गया है। हां, अगर लिखित में पुलिस या एनआईए कुछ उसके विषय में देती हैं तो कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। जो जानकारियां जिला पुलिस ने मांगी थीं, वह मुहैया कराई गईं। 

महाराजगंज में बसने की थी तलहा की तैयारी

एनआईए ने महराजगंज के फरेंदा के रहने वाले डा. फजले हक के घर में छापेमारी की तो उस समय वहां यूनानी डॉक्टर फजले हक की एएनएम पत्नी, दक्षिण अफ्रीका से लौटे बेटे व बेटी से भी पूछताछ की। उन्होंने खुद स्वीकारा कि उनकी बेटी शाहिदा मामून की शादी तलहा से हुई है। अब तलहा फरेंदा में ही बसने और यहां कपड़े की दुकान खोलना चाहता था। माना जा रहा है कि तलहा व फैजान अंसारी अलीगढ़ में पंद्रह ही दिन नहीं, उससे अधिक समय तक एक साथ रहे।

दिन भर होती रही टीम के अलीगढ़ आने की चर्चा
एनआईए के महाराजगंज जाने के और तलहा के अलीगढ़ कनेक्शन आने के बाद लगातार इस बात की चर्चा होती रही कि टीम यहां भी आई है। इस पर अधिकारी भी हैरान रहे। एएमयू में भी खलबली मची रही, क्योंकि इस बात की कतई पुष्टि नहीं हो पाई कि तलहा ने किस शिक्षण संस्थान से कोर्स किया। मगर देर रात तक टीम के यहां आने की पुष्टि नहीं हुई। सूत्रों ने भी साफ किया कि टीम अलीगढ़ नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed