{"_id":"5b4a587c4f1c1b40748b4b8e","slug":"take-the-clothes-bag-with-you-today-if-you-take-the-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से सामान लेने जाएं तो कपड़े का थैला साथ ले जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से सामान लेने जाएं तो कपड़े का थैला साथ ले जाएं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
आज से सामान लेने जाएं तो कपड़े का थैला साथ ले जाएं
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार से पूरे जिले में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लागू हो रहा है। इसको सख्ती से लागू करने के लिए छापामार कार्रवाई होगी। अपर जिलाधिकारियों के नेतृत्व में शहर एवं देहात की दो छापामार टीमें बनायी गई हैं। यह टीमें पहले दो दिन अभियान चलाकर जुर्माना वसूलेंगी व पालीथिन जब्त करेंगी। दो दिन बाद इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर सीधे एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। इस प्रतिबंध को देखते हुए अधिकांश दुकानदार ग्राहकों से कपड़े का थैला लाने, पॉलीथिन नहीं मांगने की बात कहने लगे हैं। रविवार को सामान लेने जाएं तो कपड़े का थैला साथ ले जाएं।
15 जुलाई रविवार से समूचे जनपद में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लागू हो जाएगा। उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर जुर्माना लगाने के साथ ही मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार होगा। व्यापारी अपनी दुकानों पर पॉलिथीन बंद होने तथा अपना बैग साथ लाने का नोटिस, फ्लेक्स एवं बैनर लगाएं। शहर और देहात में अलग अलग टीमें इसकी निरागनी करेंगी। उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
- चंद्र भूषण सिंह, जिलाधिकारी।
50 माइक्रोन से कम पतली पॉलिथीन के उत्पादन पर ही रोक लगा दी जाए तो बड़ी मात्रा में इसका इस्तेमाल बंद हो जाएगा। सरकार इसकी जगह इस्तेमाल होने वाले पैकिंग विकल्प बताए। ये केवल दो चार दिन का अभियान न बने जैसे नालों की सिल्ट सफाई के लिए हुआ है, जिसमें नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के बाद भी नगर निगम सड़कों पर सिल्ट फैला रहा है। किसी भी अभियान के लिए दो चार दिन के प्रयास से बात नहीं बनेगी। सतत प्रक्रिया अपनाई जाए।
विज्ञापन
- अनुराग गुप्ता, युवा प्रदेश अध्यक्ष उद्योग व्यापार संगठन।
शासन के आदेश का पालन होगा। लेकिन 50 माइक्रोन से कम पतली पॉलिथीन में पैक हो कर आ रहा सामान अब तक उसी तरह से आ रहा है। इस पर कोई रोक नहीं लगी है। सबसे पहले पैक्ड सामानों में ये नियम सख्ती से लागू किया जाए इसके बाद खुदरा व्यापारियों पर कार्रवाई हो। एक तरफा कार्रवाई न हो। प्लास्टिक के कप प्लेट पर भी सख्ती से पाबंदी लगनी चाहिए। ये भी प्रदूषण बढ़ा रहे हैं।
-प्रदीप गंगा, महानगर अध्यक्ष अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट।
कपड़े के थैले बांटेगा हेल्पिंग हैंड
अलीगढ़। हेल्पिंग हैंड सोसायटी की बैठक बारहद्वारी स्थित संगठन के कार्यालय पर हुई। अध्यक्ष जयगोपाल वीआइपी और महामंत्री विपिन मित्तल ने पॉलिथीन प्रतिबंध के निर्णय का स्वागत करते हुए जनसहयोग की अपील की। साथ ही महानगर में पांच हजार कपडे़ के थैले वितरित करने का निर्णय भी लिया गया। यहां पर कोषाध्यक्ष संदीप वार्ष्णेय, पदम वार्ष्णेय, मनीष, रंजीत शर्मा, पुनीत अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
------------
इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प
अलीगढ़। माँ सरस्वती सांस्कृतिक क्लब की नौरंगाबाद स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में अध्यक्ष रेशू अग्रवाल और अधिवक्ता भुवनेश अग्रवाल के नेतृत्व में क्लब के सभी सदस्यों ने पॉलिथीन बहिष्कार का संकल्प लिया और कहा कि ना पॉलीथिन प्रयोग करेंगे और ना किसी को करने देंगे। सभा में दीपक पंडित, अखिलेश अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, संतोष अग्रवाल, नरेंद्र कुमार, गगन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
शासनादेश 9 जुलाई को आया
प्रदेश सरकार के आदेश 626/पीएसएमएस/एसओ 2018 दिनांक 9 जुलाई 2018 के क्त्रस्म में अपर जिलाधिकारी नगर श्याम बहादुर सिंह ने नगर निगम, पुलिस व प्रशासन के सहयोग से पालीथिन प्रतिबंध के लिए चलाये जाने वाले अभियान के लिये थानावार अधिनस्थों को दायित्व सौंप दिए हैं। शहर में सात थानों में अलग अलग मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। नगर निगम की ओर से नोडल अधिकारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. शिवकुमार को बनाया गया है।
कार्रवाई करने वाली टीमें
1-शहरी क्षेत्र में एडीएम सिटी, एसपी सिटी एवं नगर आयुक्त के नेतृत्व में गठित टीम।
2-देहाती क्षेत्र में नोडल अफसर एवं एडीएम प्रशासन के साथ सभी एसडीएम की टीम।