फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Take feedback of cleanliness system from MLA and Parshad

अलीगढ़ : विधायक व पार्षद से लें साफ-सफाई व्यवस्था का फीडबैक

Fri, 22 Apr 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Take feedback of cleanliness system from MLA and Parshad
शहर में पानी की किल्लत व साफ-सफाई समेत कई मुद्दों पर भाजपा विधायक मुक्ता राजा के उपवास पर बैठने के बाद बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल नगर निगम के सेवा भवन पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों एवं स्वच्छता निरीक्षक के साथ बैठक कर समीक्षा की। कुछ क्षेत्रों में गंदगी पाए जाने पर सेनेटरी इंस्पेक्टर को फटकार लगाई। अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधायक और पार्षद से रोजाना फोन कर साफ-सफाई व्यवस्था का फीडबैक लिया करें।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल बृहस्पतिवार देर शाम सेवा भवन पहुंच गए। उन्होंने महेशपुर पुल, दोदपुर व शमशाद मार्केट में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर सेनेटरी इंस्पेक्टर रामजी लाल को फटकार लगाई। सभी स्वच्छता निरीक्षकों को रात दस बजे के बाद मार्केट में निकलकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने एवं गंदगी करने वालों का चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधायक व पार्षद से संवाद न होेने के कारण यह स्थिति बन रही है, इसमें सुधार की जरूरत है। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने आश्वस्त किया कि नगर निगम सफाई व्यवस्था के लिए निरंतर प्रयासरत है। सभी पार्षद वार्ड में 24 नोडल अधिकारी लगाए गए हैं। नगर निगम कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर उप नगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमके माथुर, महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा, अधिशासी अभियंता पंकज रंजन, मनोज कुमार प्रभात आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed