फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tajia will not go out on Muharram

मोहर्रम पर नहीं निकलेगा ताजिया जुलूस, कोरोना के चलते लगा प्रतिबंध

Sat, 07 Aug 2021 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Tajia will not go out on Muharram
कोतवाली थाने में की पीस कमेटी की बैठक करते अधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
बकरीद की सामूहिक नमाज की तरह ही इस बार मोहर्रम के दिन ताजियों के जुलूस पर भी प्रतिबंध रहेगा। करबला पर मेला भी नहीं लगेगा। कोरोना को ध्यान में रखते हुए शासन ने इस संबंध में फैसला लिया है। इस फैसले से अवगत कराने के लिए शुक्रवार को एसपी सिटी कुलदीप सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह ने कोतवाली में इलाके के प्रमुख ताजिएदारों के साथ बैठक की। बैठक में ताजिएदारों ने भी शासन-प्रशासन के सहयोग को लेकर हामी भरी।
विज्ञापन

19 अगस्त को इस बार मोहर्रम है। हर वर्ष मुस्लिम समुदाय की ओर से इस दिन ताजिया जुलूस निकाला जाता है। पिछले साल कोरोना के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए इस पर रोक लगा दी थी। इस बार भी कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए जुलूस पर रोक लगा दी गई है। एसपी सिटी ने ताजिएदारों से कहा कि वह धार्मिक कार्यक्रम जीवनभर भर कर सकते हैं, बशर्ते इसके लिए जीवन बचा रहना चाहिए। कोरोना महामारी ने जो प्रकोप बरपाया है। उसका अंजाम सभी के सामने है। कई घरों को जिंदगीभर न भूलने वाले जख्म देकर गया है। इसलिए भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से शासन ने ताजिया जुलूस पर प्रतिबंध लगाया है। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में कोतवाली, देहली गेट, सासनी गेट, रोरावर इलाके के ताजिएदार शामिल हुए। सभी पुलिस-प्रशासन के फैसले पर सहमत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed